मिट्टी की उर्वरा क्षमता को नैसर्गिक तरीके से बढ़ाएं. कृषि मंत्री श्री मुंडा 

मिट्टी की उर्वरा क्षमता को नैसर्गिक तरीके से बढ़ाएं. कृषि मंत्री श्री मुंडा

हलधर किसान (दिल्ली)। मिट्टी की उर्वरा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा दिल्ली में  आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव व अवाड्र्स समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कृषि परिदृश्य में काफी सकारात्मक बदलाव हुआ हैं,

जिसमें किसानों व वैज्ञानिकों का अहम योगदान है। यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान है। किसानों की लंबे कालखंड में उपेक्षा हुई लेकिन मोदी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 

आज भारत अनेक कृषि उत्पादों में नंबर वन है। इन्हें उपजाने वाले हमारे कृषक खुशहाल होंगेए तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कृषि विकास एवं किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।

नि:संदेह हमारा कृषि क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है लेकिन सबको मिल.जुलकर आगे और भी प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आव्हान किया है कि खोज भी हो, शोध भी हो और आत्मनिर्भरता भी हो, जिसका उद्देश्य यही है कि हर किसान परिवार खुश रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जिसने खेती.किसानी करने वाले व मत्स्यपालन एवं पशुपालन करने वाले प्रगतिशील लोगों को पद्मश्री से नवाजा है,

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम सब अपनी मिट्टी से जुड़े रहे व मिट्टी की उर्वरा क्षमता को नैसर्गिक तरीके से बढ़ाएं। मेक इन इंडिया दृष्टिकोण से प्राकृतिक उत्पादों के प्रति सभी को संवेदनशील होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *