अवैध रूप से उर्वरक एवं कीटनाशी उत्पाद के अवैध भण्डारण पर कार्रवाई।

Get information about action taken against illegal storage of century and pesticide sweets. Know how to ensure agricultural safety

 हलधर किसान इंदौर l जिले में कलेक्टर  आशीष सिंह के निर्देशन में किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक और कीटनाशी उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम में अवैध रूप से उर्वरक एवं कीटनाशी उत्पाद के अवैध भण्डारण और अवैध विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक गोदाम के संचालक सहित अन्य के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गई है।

fertilizer

 उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर ने बताया कि जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा विगत दिवस कैलोद हाला एसडीए कम्पाउण्ड लसुडिया मोरी देवास नाका स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स प्रतिभा बायोटेक के उर्वरक एवं कीटनाशक उत्पाद अवैध रूप से भण्डारित कर विक्रय किया जाना पाया गया। 

 उक्त अनियमितता कीटनाशी अधिनियम 1968 तथा उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन होने से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दण्डनीय अपराध है। मेसर्स प्रतिभा बायोटेक गोदाम के डायरेक्टर ई राजशेखर रेड्डी एवं करम सिंह के विरूद्ध पुलिस थाना लसुडिया मोरी देवास नाका में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। इस तरह की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

यह भी पढेंः- बीमार पशुओं के उपचार के लिए अब घर बैठे मिलेगी सेवा — बस कॉल करें 1962 पर

हलधर किसान का ई-पेपर देखने के लिए आप यहॉ क्लिक किजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *