खेती में नवाचार की ओर कदम — हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर के लिए अनुदान हेतु आवेदन शुरू

A step towards innovation in agriculture Applications for grants for Happy Seeder Super Seeder and Smart Seeder started

हलधर किसान, इंदौर | मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक और बड़ी सौगात! प्रदेश के कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ये आवेदन 5 जुलाई 2025 से पोर्टल पर खुले हैं और कृषक समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

आवेदनों के आधार पर यंत्रों के वितरण का लक्ष्य तय किया जाएगा तथा लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किसानों की सूची पृथक रूप से जारी की जाएगी

आवेदन कैसे करें?

किसान भाइयों को आवेदन के साथ 4500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। यह धरोहर राशि निम्न प्रकार है:

  • हैप्पी सीडर: ₹4500/-
  • सुपर सीडर: ₹4500/-
  • स्मार्ट सीडर: ₹4500/-

बिना डीडी के किए गए आवेदन मान्य नहीं माने जाएंगे।

क्यों जरूरी हैं ये यंत्र?

यह उन्नत कृषि यंत्र पराली प्रबंधन, बीज की समुचित बुआई और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक हैं। साथ ही, ये यंत्र पर्यावरण अनुकूल कृषि को बढ़ावा देते हैं और श्रम एवं समय दोनों की बचत करते हैं।

किसानों के लिए सुझाव:

जो भी किसान इन उन्नत यंत्रों का लाभ लेना चाहते हैं, वे शीघ्र ही ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आवेदन करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए डीडी जमा करें।

यह पहल कृषि को स्मार्ट, टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार किसानों को तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

और अधिक पढिए:- डॉ. मोहन सरकार करेगी किसानों का कर्ज माफ, 35 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

हलधर किसान का ई-पेपर देखने के लिए आप यहॉ क्लिक किजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *