गन्ना किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – अरूण यादव

c335b79e 0734 497b bb1e 8f6ecedf93d4

पानवा में गन्ना उत्पादक किसान संगोष्ठी का आयोजन

हलधर किसान खगोन/ जवाहरलाल नेहरू सहकारी एग्रीकल्चर प्रोड्यूस प्रोसेसिंग सोसायटी लिमिटेड, शक्कर कारखाना द्वारा आज दिन शुक्रवार 24 अक्टूबर को ग्राम पानवा में गन्ना उत्पादक क्षेत्र पानवा, धरमपुरी, बाकानेर, ठिकरी, दवाना, कुआ, क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए गन्ना किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं संस्था अध्यक्ष अरुण यादव उपस्थित रहे। उनके साथ शक्कर कारखाने के संचालक मंडल के सदस्य, महेन्द्र सोलंकी, संजय पटेल, गन्ना विभाग के प्रबंधक श्रीपाल गुर्जर, उप प्रबंधक के.एम. यादव एवं क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषक दयाराम यादव ग्राम सेगवाल, ओम पाटीदर ग्राम कुआ, विरेन्द्रसिह सोलंकी ठिकरी, उत्तम सिह तोमर एकलवारा, धन्नालाल पाटीदार बगढीपुरा एवं सेकडो गन्ना उत्पादक कृषक मौजूद रहे ।

ffa916ec 2cec 47b1 869e 2814dabd2e24

अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शक्कर कारखाना सदैव किसानों के हितों की रक्षा और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए कटिबद्ध है। “किसान देश की रीढ़ हैं और गन्ना उत्पादन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है ।

संगोष्ठी के दौरान क्षेत्र के किसानो के द्वारा समय से गन्ना क्रय किये जाने की मांग की गई श्री यादव द्वारा किसानों को आश्वसत किया गया की आपका गन्ना समय पर क्रय किया जावेगा, तथा आगामी वर्षो में भी गन्ना खरीदी करने के लिये कटिबद्ध है। कारखाने के सुचारू संचालन के लिये किसानो से अधिक से अधिक गन्ना बुवाई करने तथा पेराई सत्र में गन्ना प्रदाय करने हेतु अनुरोध किया गया। श्री यादव ने किसानों से अपील की कि वे समय पर गन्ना पंजीयन कराएं, नई गन्ना किस्मों को अपनाएं ।
कार्यक्रम में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा गन्ने की नवीनतम प्रजातियों, कीट एवं रोग प्रबंधन, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड योजना, की जानकारी दी गई। किसानों के प्रश्नों के उत्तर भी विशेषज्ञों द्वारा दिए गए। अंत में कारखाने के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठियों से किसान और संस्था के बीच समन्वय और विश्वास मजबूत होता है।

यह भी पढेंः – कृषि आदान विक्रेता संघ की बड़ी जीत, साथी एप्प में राज्यवार प्रशिक्षण के जारी किए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *