सेवा, संकल्प और विश्वास दिवस के रूप में मना कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्री दुबे का जन्मदिन

Birthday of District President of Agricultural Exchange Association Mr. Dubey celebrated as Service Resolution and Trust Day 1

प्रदेश संगठन मंत्री श्री जैन ने कहा दुबे व्यापारियों के सच्चे हितैषी

हलधर किसान. इंदौर। प्रखर वक्ता कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष एवं किसान प्लस टीवी, हलधर किसान समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख श्रीकृष्ण दुबे का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। नन्दलाल पूरा स्थित कार्यालय पर पहुंचे व्यापारियों, संगठन पदाधिकारियो ने श्री दुबे को पुष्पमालाएं पहनाने के बाद मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी अच्छी सेहत की कामना की। श्री दुबे के जन्मदिन पर कृषि आदान विक्रेता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत एवं प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद जैन ने भी मोबाइल पर शुभकामनाएं दी। श्री जैन ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा श्री कि व्यापारियों के सच्चे हितेषी है। उन्होंने व्यापारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया है, कभी व्यापारी हितों के साथ समझौता नहीं किया। सरल, सहज और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी श्री दुबे की दीर्घायु की कामना सभी व्यापारी कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर सभी व्यापारी उनसे प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि आज के दिन हम सेवा संकल्प और विश्वास के रूप में मना रहे हैं। सभी व्यापारी साथियो, संगठन के वरिष्ठजनों के विश्वास के चलते व्यापारी समाज का मान-सम्मान के साथ अपने संगठन कार्य को आगे बढ़ा रहा हूं। आपका यह प्यार, स्नेह मुझे निरन्तर कार्य के लिये ऊर्जा ओर साहस प्रदान करने के समान है। कार्यालय पर सुबह से देरशाम तक बधाई देने वालो का जमावड़ा लगा रहा।
श्री* दुबे के जन्मदिन *पर पंचगंगा सीड्स प्राइवेट लिमिटेड संभाजी नगर औरंगाबाद के डायरेक्टर प्रभाकर शिंदे, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला व विधायक गोलू शुक्ला ने भी बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की l

948f52ee 0865 4af2 bc16 b16860e8ad17

प्रदेश संगठन मंत्री श्री विनोदजी जैन

यह भी पढेंः- कृषि वानिकी में किसानों की भूमिका जलवायु और अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण, विशेषज्ञों ने किया प्रयास बढ़ाने का आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *