हलधर किसान। राजस्थान सरकार किसानों के लिए पॉली हॉउस योजना में अनुदान स्कीम लेकर आई है. किसान आसान तरीके से इस योजना का लाभ उठा सकतें हैं. प्रदेश में ‘संरक्षित खेती मिशन’ के अंतर्गत किसानों को पॉली हाउस, शेड नेट हाउस और लो टनल तकनीक से खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है. पोली हॉउस स्कीम में राजस्थान सरकार द्वारा 75 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध करवाई की जा रही है.
इस तरीके से योजना का लें लाभ,
किसान पॉली हाउस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पॉली हाउस व शेड नेट पर सब्सिडी पाने के लिए अपने जिले के नजदीकी कृषि विभाग के दफ़्तर से जानकारी ले सकतें है इसके अलावा राजस्थान कृषि विभाग की वेबसाइट agriculture.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इन कागजात की आवश्यकता,
राज्य सरकार की योजना पॉली हाउस व शेड नेट पर सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज की जरुरत होगी, उनकी लिस्ट,
- आवेदक किसान का आधार कार्ड जरुरी है.
- बैंक बचत अकाउंट की कॉपी की फोटो कॉपी,
- आवेदन के लिए खेत की जमाबंदी की एक फोटो कॉपी भी जरुरी है.
जानिए राजस्थान संरक्षित खेती मिशन क्या है?
इसमें राजस्थान सरकार ने इस साल अपने बजट के अंदर खासकर नए-नए तौर-तरीके और तकनीक को अपनाए जाने और गैर-मौसमी फसलों के उत्पादन के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए राजस्थान संरक्षित खेती मिशन योजना की शुरुआत की है. योजना के अंतर्गत वाले 2 सालों में 25 हजार किसानों को ग्रीनहाउस/शेड नेट हाउस/लो टनल की स्थापना के लिए लगभग 400 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा.
संरक्षित खेती योजना में लाभ
- संरक्षित खेती अपनाकर किसान 25-30 प्रतिशत तक समय, डीजल खपत और मजदूरी की बचत कर सकता है.
- इसमें बुआई पर होने वाले खर्च किसान का कम आएगा.
