48 साल बाद वर्ल्ड डेयरी समिट की देश करेगा मेजबानी, सितम्बर में होगा तीन दिवसीय समिट, किसानों के लिए भी आयोजित होंगे विशेष सत्र

हलधर किसान। अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ द्वारा आयोजित होने वाला विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 सितंबर महीने में दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 12 से 15 सितंबर को आयोजित होने वाले वर्ल्ड डेयरी समिट में 40 से अधिक देशों के डेयरी उद्यमी भाग लेंगे. सम्मेलन में डेयरी उद्योग को अधिक विकसित करने के तरीकों पर चर्चा होगी. सम्मेलन के आयोजन की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डा संजीव बालियान, पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह और अंतरराष्ट्रीय डेयरी महासंघ के अध्यक्ष पियरक्रिस्टियानो ब्राजाले की तरफ से की गई.नई दिल्ली में सम्मेलन की घोषणा करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने की. उन्होंने कहा कि भारत 48 वर्षों के बाद वर्ल्ड डेयरी समिट की मेजबानी करने जा रहा है, जो बेहद ही खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि डेयरी सेक्टर में वैश्विक विकास दर सिर्फ दो फीसदी है, जबकि हमारे देश में इसकी विकास दर छह फीसदी है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस सेक्टर में भारत के विकास दर में और बढ़ोत्तरी होगी.

आईडीएफ, डेयरी श्रृंखला के सभी हितधारकों के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रमुख स्रोत है। 1903 से, आईडीएफ ने दुनिया को सुरक्षित और टिकाऊ डेयरी उत्पादों से मदद करने के तरीके पर वैश्विक सहमति तक पहुंचने के लिए डेयरी क्षेत्र के लिए एक तंत्र प्रदान किया है।


भारत ने आखिरी बार वर्ष 1974 में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी।

अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और सदस्य सचिव आईएनसी-आईडीएफ, मीनेश शाह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और यह उपलब्धि लाखों छोटे और सीमांत डेयरी किसानों के माध्यम से हासिल की गई है, जिनके लिए डेयरी एक आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है। पिछले 50 वर्षों में भारतीय डेयरी क्षेत्र का जबरदस्त परिवर्तन देखने लायक है और हम आईडीएफ वल्र्ड डेयरी समिट 2022 की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। आईडीएफ के अध्यक्ष, पियरक्रिस्टियानो ब्रेजाले ने कहा कि अटेंडेंट के पास नवीनतम विज्ञान और अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी, और डेयरी क्षेत्र में लागू होने वाले अच्छे अभ्यासों के साथ-साथ व्यापार और विपणन में अत्याधुनिक तक पहुंच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *