हलधर किसान इंदौर। कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे का मदुरई तमिलनाडु की प्रतिष्ठित कंपनी ”देवी” क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड की मप्र इकाई ने महते आयोजन के दौरान सम्मान कर उनका आभार जताया है।
महानगर के निजी होटल में आयोजित विक्रेता सम्मेलन के दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एसपी देशमुख, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमावत, प्रगतिशील कृषक बालाराम पाटीदार, जनरल मैनेजर जीके भगत, झोनल मैनेजर अरुण कुमार मेहता ने विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कंपनी पदाधिकारियों ने कहा कि श्री दुबे के संगठन के साथ ही अपनी हलधर किसान ओर किसान प्लस टीवी के माध्यम से कंपनी के व्यापार व्यवसाय में हमेशा सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री दुबे के नेतृत्व में संगठन का कार्य सराहनीय है वे व्यापार और व्यापारी दोनों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहते है और बेवजह एवं नियम विरुद्ध कंपनी या व्यापारी को प्रताडि़त करने वाले विभागीय अधिकारी ओर विभाग के खिलाफ निर्भिकता और दमदारी से अपनी बात रखते है, उसी का परिणाम है कि आज वे इस महते आयोजन में सम्मानित किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि वर्ष अगस्त 2024 में विभाग के द्वारा कंपनी के प्रसिद्ध प्रोडक्ट बूम फ्लावर नाइट्रोबेंजेने को 38 कीटनाशक जो की विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया था केंद्र सरकार के द्वारा उसमें नाइट्रो बेंजीन भी शामिल किया गया था, जबकि कंपनी के द्वारा सीआईबी रजिस्ट्रेशन परमिशन दिल्ली से दस्तावेज पूर्ण थे इसके बाद भी प्रदेश व जिला विभाग के द्वारा बिना कंपनी का पक्ष लिए विक्रय पर प्रतिबंध कर दिया गया।
इसकी जानकारी लगने और कंपनी के द्वारा संपर्क करने पर श्री दुबे ने संगठन के माध्यम से कंपनी की आवाज बुलंद की और पत्रकारिता के माध्यम से भी शासन स्तर पर नियम और नीति विरुद्ध कंपनी पर बनाए जा रहे दबाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए कंपनी का पक्ष मजबुत किया, जिसके परिणामस्वरुप विभाग को अपनी गलती का एहसास हुआ और प्रतिबंध हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। श्री दुबे ने अपने सम्मान पर कंपनी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कृषि आदान विक्रेता संघ के पदाधिकारियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति से ही सार्थक परिणाम सामने आते है। इस सम्मान का समूचा संगठन हकदार है। श्री दुबे के प्रयासों और मिले सम्मान पर प्रदेश संगठन पदाधिकारियों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढेंः- मार्कफेड एवं सोसायटियां उड़ा रही नियमों का मखौल, बगैर डिग्रीधारी कर रहे उर्वरक का विक्रय!
