शिव, प्रीति और आयुष्मान के शुभ योग में मनेगा श्रावण मास, भक्तों के लिए होंगे फलदायी

Shravan month will be celebrated in the auspicious yoga of Shiva Preeti and Ayushman will be fruitful for the devotees

हलधर किसान अजमेर (ज्योतिष)। भगवान शिव की भक्ति और आराधना का माह श्रावण 11 जुलाई से शुरु हो गया है। श्रावण मास में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि सोमवार और सावन भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने मे इस साल सावन में 4 सोमवार होंगे, जिसमें सावन का पहला सोमवार  14 जुलाई को है।
अजमेर के ज्योतिषाचार्य सुदीप सोनी (जैन) ने बताया सावन के सोमवार का भक्तों को बहुत इंतजार रहता है। इस बार सावन में बहुत ही खास योग बन रहे हैं। इस माह में सूर्य, मंगल और शुक्र राशि परिवरत्न कर रहे हैं। साथ ही बुध और शनी अपनी व्रकी चाल चलेंगे।  

इसके अलावा, सावन के शुरुआत में कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है जैसे. शिव योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग। इन योगों को सनातन धर्म में बेहद खास और शुभ फलदायी माना गया है। शिव योग को ज्योतिष में बेहद दुर्लभ योग माना गया है, यह भाग्यशाली और शक्तिशाली व्यक्तियों के जीवन में प्रकट होता है। यह योग तब बनता है जब नवम भाव का स्वामी दशम भाव में और दशमेश पंचम भाव में हों।
प्रीति योग को ज्योतिष में शुभ योग माना गया है, यह योग सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर बनता है। इसका मतलब होता है कि प्रेम और स्नेह। इस योग को प्रेम- मित्रता और सामंजस्य को बढ़ावा देने वाला माना जाता है।
आयुष्मान योग को भी ज्योतिष में शुभ योग की श्रेणी में रखा गया है। इस योग को जातक के जीवन के लिए बेहद अहम माना गया है। यह योग दीर्घायु और समृ्द्धि का कारक माना जाता है।

यह योग चंद्र और सूर्य की एक विशिष्ट स्थिति के कारण बनता है। इसके साथ ही सावन के दोनों प्रदोष व्रत, नाग पंचमी, रक्षा बंधन और हरियाली तीज जैसे प्रमुख व्रत त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाएंगे।

images

ज्योतिषाचार्य सुदीप सोनी (जैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *