विनोद जैन मप्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्त

Vinod Jain appointed in charge of MPs membership campaign

हलधर किसान खरगोन। राष्ट्रीय स्तर के संगठन कृषि आदान विक्रेता संघ का मप्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रदेश में गति देने के उद्देश्य से संगठन के सक्रिय पदाधिकारी विनोद जैन खरगोन को मप्र सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपुत ने प्रदेश सचिव संजय कुमार रघुवंश की अनुसंशा पर की है।
श्री जैन ने नियुक्ति पर पदाधिकारियों को आभार जताते हुए कहा कि वे अभियान को गति देकर 100 से कम कम सदस्यता वाले जिलों में पहुंचेंगे।

संगठन की मंशा से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे। श्री जैन ने बताया कि संघ का व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना है। उन्हें नीति- नियमों की जानकारी देकर कृषि आदानों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक के नवीनतम तकनीकों, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। जैन ने आदान विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपने जिलाध्यक्ष से संपर्क कर सदस्यता ले, इससे संगठन मजबूत होता तो व्यापारी भी सशक्त होगा।

948f52ee 0865 4af2 bc16 b16860e8ad17

विनोद जैन (मप्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी)

यह भी पढेंः- कृषि आधारित उद्योग लगाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *