22 वाहनों से हुआ कपास खरीदी मुहुर्त, 9121 रुपए मिला  भाव

Cotton purchase was done by 22 vehicles price received was Rs. 9121

पहली बार कम आवक के बीच शुरु हुई खरीदी

 हलधर किसान खरगोन। प्रदेश की ए ग्रेड कपास मंडी में गुरुवार से सफेद सोने  (कपास) खरीदी की शुरुआत की गई। सीजन के पहले कपास खरीदी का मुहूर्त समारोह पूर्वक किया गया। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने मंडी सचिव शर्र्मिला निमा और व्यापारियों की मौजूदगी में पहले कपास वाहन का पूजन. अर्चन किया। आरती के बाद खरीदी शुरू हुई। अब तक करीब 500 से 800 वाहनों के साथ शुरु होने वाली कपास खरीदी का संभवत: पहला अवसर था जब महज  22 वाहनों के बीच मुहूर्त खरीदी शुरू हुई।
पहला वाहन किसान अश्विन दांगी का व्यापारियों ने 9 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। इसे बाद दूसरा वाहन जगदीश बरफा निवासी गोपालपुरा का 8291 रुपए में खरीदा गया। वहीं न्यूनतम दाम 2811 रुपये मॉडल कपास 5711 रुपये में खरीदा गया।
बारिश और फिलहाल आवक कम होने से महज आधे घंटे में ही निलामी प्रक्रिया पूरी हो गई। मुहूर्त में मिले भावों से किसान सन्तुष्ट नजर आए। विधायक ने बताया फिलहाल बारिश का दौर चल रहा है। जिले में कपास के बंपर उत्पादन की संभावना है। बारिश थमने पर आवक बढऩे के साथ ही किसानों को उनकी उपज का भी अच्छा दाम मिलेगा। व्यापारियों ने बताया अमेरिका से निर्यात को मंजूरी मिलने से खरीदी पर असर पड़ेगा। भाव समर्थन मूल्य से अधिक होने की सम्भावना कम है। व्यापारियों ने माना कि शुरुआत में आवक कम  है, परंतु धीरे.धीरे व्यापार बेहतर होगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष  मुहूर्त नीलामी में कपास का भाव 7405 रुपए मिला था।
 मंडी व्यापारी कैलाश अग्रवाल, मन्नालाल जायसवाल, मंजीत चावला, आशुतोष अग्रवाल ने विश्वास जताया कि इस बार किसानों और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। प्रयास रहेगा कि इस वर्ष भी कारोबार में गरिमा बनी रहे।  
13 सालों में मंडी में आवक और भावों की स्थिति
वर्ष 2012-13 कपास सीजन में 10 लाख 18 हजार 564 क्विंटल आवक हुई, जिसे न्यूनतम 3 हजार, अधिकतम 5100 और मॉडल भाव 4075 रुपए मिले।
वर्ष 2013-14 में 9 लाख 80 हजार 905 क्विंटल आवक रही। इस कपास को न्यूनतम 2800, अधिकतम 5600, मॉडल 4300 रुपए की दर से खरीदा गया।
वर्ष 2014-15 में 8 लाख 70 हजार 91 क्विंटल कपास की आवक हुई। इसे न्यूनतम 3200, अधिकतम 4380 और मॉडल कपास 3950 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा गया।
वर्ष 2015-16 में 8 लाख 93 हजार 485 क्विंटल कपास की आवक रही। इस कपास को 2800 रुपए न्यूनतम, 5001 अधिकतम और 4250 रुपए के मॉडल दाम पर खरीदा गया।
वर्ष 2016-17 में आवक में भारी उछाल आया। इस वर्ष में 12 लाख 85 हजार 695 क्विंटल कपास की आवक रही। इस वर्ष में न्यूनतम 2600, अधिकतम 7100 और मॉडल 5050 रुपए भाव मिले।
वर्ष 2017-18 में 12 लाख 79 हजार 553 क्विंटल कपास को न्यूनतम 3200, अधिकतम 6040 और मॉडल 4850 रुपए के भाव से खरीदा गया।
वर्ष 2018-19 में फिर आवक में भारी उछाल आया। इस वर्ष 12 से सीधे तीन लाख क्विंटल का इजाफा दर्ज किया गया। 18-19 में 15 लाख 28 हजार 763 क्विंटल कपास मंडी पहुंचा। इस कपास को न्यूनतम 3200, अधिकतम 6180 और मॉडल 5450 रुपए के भाव से खरीदा गया।
वर्ष 2019-20 में 11लाख 8 हजार 495 क्विंटल आवक रही। इस वर्ष में न्यूनतम 1500, अधिकतम 6340 और मॉडल 5150 रुपए क्विंटल से खरीदा गया।
वर्ष 2020-21 में फिर गिरावट दर्ज की गई। इस वर्ष में 10 लाख 34 हजार 490 क्विंटल कपास आवक हुई। व्यापारियों ने इस कपास को न्यूनतम 1700, अधिकतम 7000 और मॉडल 4600 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा।
वर्ष 2021-22 में आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन भाव 12 हजार पार पहुंचे थे। इस वर्ष में 7 लाख 58 हजार 198 क्विंटल आवक रही। जबकि खरीदी भाव न्यूनतम 2250 और अधिकतम 12 हजार 600 रुपए रहा। मॉडल भाव 8550 रुपए रहे।
वर्ष 2022-23 में 7 लाख 13 हजार 484 आवक रही। न्यूनतम 3000 अधिकतम 12 हजार और मॉडल 8750 रुपए बिका।
वर्ष 2023-24 में 11 लाख 22 हजार 238 क्विंटल आवक के बीच न्यूनतम 4750, अधिकतम 7600 और मॉडल 7384 रुपए भाव रहे।
वर्ष 2024-25 में 11 लाख 15 हजार 730 क्विंटल आवक के बीच 3400 रुपए न्यूनतम, 7885 अधिकतम और मॉडल भाव 7225 रुपए कपास बिका।

यह भी पढेंः- कपास आयात पर ड्यूटी खत्म कर किसानों को संकट में धकेल रही सरकार: पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *