8 सूत्री मांगों का सौपा ज्ञापन
खरगोन। मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में संचालक कृषि अजय गुप्ता एवं प्रमुख सचिव कृषि निशांत बरवडे से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से चर्चा में कृषि आदान व्यापार में आए दिन होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । चर्चा के दौरान सूत्री मांगो का ज्ञापन भी सौपा।
ज्ञापन में इन बिंदुओं पर ध्यान कराया आकृष्ट

- खाद बीज एवं कीटनाशक के सेम्पल फेल होने पर निर्माता कंपनी पर कार्रवाई करने
:– प्रतिवर्ष अथॉरिटी लेटर जोड़ने की बाध्यता को समाप्त किया जाना
— उर्वरक प्रदायक कंपनियो द्वारा की जा रही जबरन टैगिंग को बंद किया जाना
:— गलत उर्वरक वितरण नीति को बदलने
:— व्यापारियों के गोदाम में रखे हुए बायोस्टूमलेन्ट के स्टाक की बिक्री को अनुमति देने
— एक्सपायर नैनो यूरिया एवं डीएपी को संबंधित कंपनी द्वारा वापस लेकर नया उत्पाद देने
— कृषि उपज मंडी एक्ट में संशोधन करके मंडी में ही समस्त उत्पादों की बिक्री का प्रावधान करने
— कई जिलों में *प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जोड़ने का नाम पर 7500 की अवैध वसूली करने को रोकने की मांग की। अधिकारियों ने मांगो पर चर्चा के बाद जिलों के उपसंचालक के नाम पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।
संचालक कृषि ने लगभग 40 मिनट तक व्यापारियों की समस्याओं का ध्यानपूर्वक सुना एवं इनमें से कुछ पर तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया ।
*प्रतिनिधिमंडल में मानसिंह राजपूत के साथ प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी , विजय जैन बाबई होशंगाबाद , हेमंत परसाई होशंगाबाद प्रणीत समैया सिलवानी आदि शामिल थे।
जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे ने प्रतिक्रिया में बताया कि संगठन के द्वारा संचालक व कृषि प्रमुख सचिव से मुलाकात में कृषि आदान व्यापारियों के हित के लिए किये जा रहे कार्य के लिए हम आभार व्यक्त करते है। प्रदेश पदाधिकारियों के प्रयासों से व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होने से व्यापारी राहत महसूस कर रहे है।
यह भी पढेंः- वृंदावन ग्राम बापड़ी में लगा पशु उपचार एवं टीकाकरण शिविर
