कृषि आदान विक्रेता संघ की बड़ी जीत, साथी एप्प में राज्यवार प्रशिक्षण के जारी किए आदेश

कृषि आदान विक्रेता संघ

हलधर किसान, दिल्ली (श्रीकृष्ण दुबे)। कृषि व्यापार में ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्शाने के साथ ही गुणवत्ता युक्त खाद्य. बीज मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने साथी एप्प की शुरुआत की है। इस एप्प के संचालन को लेकर विभाग द्वारा कोई स्प्ष्ट आदेश अथवा प्रशिक्षण नही दिए जाने से देशभर के व्यापारियों में असमंजस की स्थिति थी। व्यापारियों की इस समस्या निदान के लिये कृषि आदान विक्रेता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री लगातार सरकार के मंत्रियों सहित विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क के साथ ही पत्राचार कर रहे थे। इस प्रयास के सकारात्मक परिणाम सामने आए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलन्त्री ने बताया उनके पत्राचार एवं लगातार संपर्क के चलते शासन ने मांग पर संज्ञान लिया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सयुक्त सचिव आंनद प्रभाकर ने कृषि निदेशक, महाराष्ट्र सरकार, कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र जारी कर निर्देश दिये है कि साथी पोर्टल के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के लिये बैठक के निर्देश दिए है।


संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी, मप्र प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे ने बताया संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है, यही कारण है कि सरकार भी संगठन के सुझाए मुद्दों, समस्याओं और मांगो को नजरअंदाज नही करती। यही हमारी एकता और संगठन की जीत का आधार है। पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के संघ पदाधिकारियों से अपील की है कि वे व्यापारियों को इस निर्देश की जानकारी देने के साथ ही विभाग स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षणो में भाग लेकर एप्प संचालन में आ रही समस्या को बताकर उनका समाधान निकालने का प्रयास करे। इसके बाद भी कोई शिकायत रहती है तो संगठन फिर विभाग एवं सरकार के मंत्रियों से सम्पर्क कर निराकरण के प्रयास करेगा।

कृष्णा दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *