कृषि आदान व्यापारियों ने ऑनलाईन व्यापार बहिष्कार का लिया संकल्प

Agricultural input traders have resolved to boycott online trading

कृषि आदान विक्रेता संघ बुराहनपुर की वार्षिक साधारण सभा में दिखाई एकजुटता

हलधर किसान बुरहानपुर। कृषि आदान विक्रेता संघ बुराहनपुर की वार्षिक साधारण सभा में ऑनलाईन व्यापार पर रोक की उठी मांग।

0a5c8d47 ad13 4ecc a9ad d11dbd99f91d


सभा में बतौर मुख्य अतिथी राष्ट्रीय प्रवक्ता मध्य प्रदेश के प्रांतीय सचिव संजय रघुवंशी नेव्यापारियों से आवाहन किया कि वह संगठन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। ऑनलाइन व्यापार से लेन-देन बंद करें। जिला संगठन, प्रदेश संगठन एवं राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करें, तभी भविष्य में कृषि व्यापार को करना संभव होगा। यदि हम एकजुट नही हुए तो, व्यापार बंद करने की नौबत आ जाएगी।
श्री रघुवंशी ने खाद-बीज एवं कीटनाशक के नमूने फेल होने पर व्यापारियों के बचाव के उपाय एवं अन्य कानून की जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया संगठन एवं प्रदेश संगठन द्वारा पिछले 7 सालों में जो कार्य किए गए हैं वह आगे भी जारी रहेंगे।

080c2e4a 7b97 4340 b68f da1dae791dce


इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान प्रभारी विनोद जैन ने जिला संगठन की मजबूती का आव्हान करते हुए बुरहानपुर में खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं से संगठन सदस्य बनने की अपील की। उन्होंने कहा कृषि आदान व्यापारियों का एक ही संगठन होना चाहिए, तभी आप अपनी ताकत का एहसास राज्य सरकारों को करा पाएंगे। श्री जैन ने मांग की है कि यदि कोई एक खाद, बीज या दवाई का कोई एक लाट फेल होता है तो उसी को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। ना कि पूरा लाइसेंस को। इससे सम्बंधित व्यक्ति का पूरा व्यापार और परिवार डिस्टर्ब हो जाता है।।
जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर के अध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे ने व्यापारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह प्रदेश संगठन एवं राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अन्यथा भविष्य में यदि प्रदेश संगठन सीड एक्ट और पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल के विरोध में हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जाता है और सदस्यता सूची में आपका नाम नहीं हुआ तो आपको इसका फायदा नहीं मिलेगा। श्री दुबे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह सीड एक्ट एवं पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल में जो नए प्रावधान किया जा रहे हैं, उन पर प्रदेश संगठन के व्यापारियों की सुझावों पर अमल करते हुए तत्काल संशोधन करें, तभी उसे प्रदेश में लागू किया जा सकेगा अन्यथा व्यापारी एकत्र होकर इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, संजय पाटीदार एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का शॉल – श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा व्यापारी उपस्थित थे। कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय संगठन की सदस्यता ली। संचालन सुदामा इंगले ने किया और आभार प्रदर्शन संजय पाटीदार ने किया।

यह भी पढेंः- कीटनाशी प्रबन्धन बिल 2020, बीज कानून – 34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *