कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में उप संचालक को सौपा ज्ञापन
हलधर किसान इंदौर। प्रदेश में मानसून की अगवानी के बीच किसान खेतो में बुआई को लेकर खाद- बीज की जुगत में लगा है। इस बीच कृषि विभाग अमले की मनमानी ओर नियमो का हवाला देकर आये दिन की जा रही जांच से कृषि आदान विक्रेताओं में विभाग की कार्यशैली को लेकर असन्तोष भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही मामला सीहोर में सामने आया जहां कृषि उपसंचालक की मनमानी से नाराज कृषि आदान विक्रेताओं ने हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया। सीजन के दौर में जहां व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा वही किसानों को भी खाद बीज के लिए परेशानी उठाना पड़ी।

व्यापारियों के आक्रोश की सूचना पर कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत भी सीहोर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ कृषि उप संचालक से मुलाकात की। इस दौरान विभाग की तानाशाही ओर मनमानी पर रोक लगाने के साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा।
मुलाकात में उप संचालक को बताया कि सीहोर जिले के करीब 20 से लेकर 25 कस्बे व छोटे गांव व शहर के दुकानदारों ने अपना व्यापार कृषि विभाग के द्वारा की जा रही है, अनुचित कार्रवाई के विरोध में बंद रखकर हड़ताल रखी है।
चालू सीजन में यदि कहीं भी कृषि आदान व्यापारी के यहां छोटी-मोटी बातों को लेकर कार्रवाई होती है उसका असर ग्राहकी पर पड़ता है। किसान अपने खेतों के लिए बीज- खाद दवाई के लिए भटक रहा होता है और ऐसी स्थिति में यदि किसान भाई को समय पर कृषि आदान नहीं दे पाएंगे तो यह अनुचित होगा। प्रदेश मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ओर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी,
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे आदि सभी पदाधिकारी ने विभाग से मांग की है की सीजन के समय पर किस प्रकार की कोई भी अनुचित कार्रवाई करके कृषि आदान व्यापारियों और किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ऐसी व्यवस्था की जाए। उप संचालक ने पदाधिकारियों से चर्चा के बाद आश्वस्त किया कि विभाग किसान और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिये है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि विभाग की कार्रवाई से किसी को परेशानी न हो।
यह भी पढेंः- वन ग्रामों में सर्वे करायेंगे, जो छूट गए हैं, उन्हें भी देंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
