वृंदावन ग्राम बापड़ी में लगा पशु उपचार एवं टीकाकरण शिविर

Animal treatment and vaccination camp organized in Vrindavan village Baapdi

हलधर किसान बालाघाट l ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग विकासखंड लांजी द्वारा वृंदावन ग्राम बापड़ी में एक दिवसीय पशु उपचार एवं टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और पशुपालकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

1000340258

कार्यक्रम में लांजी–किरनापुर क्षेत्र के विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, जनपद सदस्य श्री महेंद्र पटले एवं ग्राम बापड़ी के सरपंच श्री खेमराज मछीरके मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ पशुधन को सुरक्षित व स्वस्थ रखा जाए। इस दिशा में लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में विभागीय चिकित्सकों एवं अमले ने बड़ी संख्या में आए ग्रामीण पशुपालकों को निःशुल्क सेवाएँ दीं। आंकड़ों के अनुसार—

  • 81 पशुओं का उपचार किया गया।
  • 271 पशुओं को औषधि वितरण किया गया।
  • 450 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
  • 03 बांझ पशुओं का उपचार तथा 03 पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया।
  • इसके अलावा ग्रामीणों से 09 किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदन और 01 नंदीशाला योजना आवेदन भी प्राप्त हुए।

शिविर में न केवल बीमार पशुओं का उपचार किया गया बल्कि पशुपालकों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन, टीकाकरण की नियमितता, पशु आहार एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों की जागरूकता बढ़ती है और पशुधन की उत्पादकता में सुधार होता है।

शिविर के दौरान पशुपालन विभाग का संपूर्ण अमला सक्रिय रहा और ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने की मांग की।

यह भी पढेंः- मछली पकडऩे के लिए पानी में छोड़ा हुक कछुए के गले में फंसा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *