प्रादेशिक विक्रेता सम्मेलन में शामिल हुए व्यापारी ओर कम्पनी अधिकारी
हलधर किसान इंदौर। सोमनाथ क्रॉप केयर अहमदाबाद गुजरात द्वारा विक्रेता संघ का प्रादेशिक सम्मेलन शहर के एबी रोड राउ स्थित होटल में आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि आदान व्यापारियों से आह्वान किया कि वह अपने प्रतिष्ठान से अच्छी क्वालिटी के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि आदान का विक्रय करें , क्योकि बीज व्यापार किसानों के व्यापारियों के बीच भरोसे पर चल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश अन्न उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुबे ने कहा यह मेरा निजी अनुभव रहा है कि व्यापार में उधारी न रखे, भले मुनाफा कम ले,

लेकिन नकद व्यापार करे। इससे किसान को भी राहत रहेगी आप को भी ग्राहक खोने का डर नही रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्री दुबे ने संघ के चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए व्यापारियों ने सदस्यता लेने की अपील की। उन्होने कहा संगठन शक्ति से हम अपनी बात ऊंचे ओहदेदार तक पहुंचा सकते है। अलग- अलग रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई कमजोर करते है।
कार्यक्रम में एमडी संजय कलाल, एमडी मदन भाई गोंदीवाल, एमडी मनोहर राठौड़, कंट्री हेड दिलीप पाटीदार व सोमनाथ कंपनी मध्य प्रदेश के समस्त फील्ड ऑफिसर और एरिया सेल्स ऑफिसर ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में कई प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम के साथ-साथ कंपनी के द्वारा उत्पादित प्रोडक्ट की जानकारी दी गई।
यह भी पढेंः- एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम के रूप में काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित– केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान
