हलधर किसान। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज सरगुजा जिले के मंगरेलगढ़ गांव में पहुंचे थे. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों से पूछा किस-किस का ऋण माफ नहीं हुआ है. उन्होंने जानना चाहा कि योजना के लाभ से वंचित रहनेवाला कोई किसान है? सवाल सुनते ही किसान अपने-अपने ऋण माफी की जानकारी मुख्यमंत्री को बताने लगे. सभी किसानों में ऋण माफी की रकम बताने की होड़ लग गयी. किसानों की खुशी देखकर मुख्यमंत्री ने बधाई दी और किसानों के लिए ताली बजवायी.
किसानों से मुख्यमंत्री ने जाना ऋण माफी का हाल
पटेला गांव के किसान रामकुमार गुप्ता ने बताया कि उनका 2 लाख रुपये का ऋण माफ हुआ था. उन्होंने कहा कि ऋण माफ होने से बहुत आर्थिक मदद मिली. रामकुमार ने बताया कि कर्ज माफी से बची रकम का इस्तेमाल उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने में कर लिया. ट्रैक्टर खरीदकर खेती और अच्छे तरीके से कर पा रहे हैं. किसान ने कहा कि इस बार 500 बोरा धान बेचने से अच्छा लाभ हुआ है. रामकुमार गुप्ता अब बच्चों को अच्छे से पढ़ा भी पा रहे हैं. भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार समिति के जरिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की.
