हलधर किसान बालाघाट l खरीफ वर्ष 2025 में जिले की फसलों को कीट एवं बीमारियों से बचाने के लिए जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक टीम का गठन किया गया है। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय के निर्देशन में बनी यह टीम किसानों को सही समय पर मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएगी।
गठित टीम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. उत्तम बिसेन, डॉ. एस.आर. धुवारे, सहायक संचालक कृषि श्री खेलवान डहेरिया, श्री राजेश कुमार खोबरागड़े, श्री विनय धुर्वे सहित संबंधित ब्लॉकों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी शामिल किए गए हैं।
यह जिला स्तरीय दल समन्वय स्थापित कर समय-समय पर विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा तथा कीट-व्याधि नियंत्रण एवं फसल रोगों की रोकथाम संबंधी सलाह किसानों को देगा।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिन खेतों में फसलों पर बीमारी या कीट व्याधि के लक्षण दिखाई दें, वे तुरंत अपने ग्राम के कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर उचित परामर्श प्राप्त करें।
यह भी पढेंः- 22 वाहनों से हुआ कपास खरीदी मुहुर्त, 9121 रुपए मिला भाव
