मंत्री ने इस गोरखधंधे का किया था खुलासा, 13 फैक्टरियों की जांच में जुटे अधिकारी
हलधर किसान इंदौर। पिछले दिनों राजस्थान के अजमेर किशनगढ़ और आसपास के इलाकों में* *राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा अकस्मात निरीक्षण किया गया। छापा मार कार्रवाई में जो बातें सामने आई है वह बहुत आश्चर्यजनक और गलत है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में राजस्थान में कृषि विभाग के द्वारा जहां भी इस प्रकार की फैक्ट्रियां है। यूनिट है। जहां पर खाद बनाया जाता है। वहां पर सघन* *चेकिंग अभियान चालू है और जहां पर विभाग के द्वारा जिन फैक्ट्री के नमूने लिए गए खाद के वहां के जो परिणाम आए हैं। वह बहुत गलत है।

इसी तरह से कई सालों से यह गोरख धंधा राजस्थान में चालू था और आश्चर्य की बात है कि वहां का विभाग जिसकी यह जिम्मेदारी बनती है, वह क्या कर रहा था। अभी तक इसको देखकर मन में दूसरे प्रकार के विचार या बातें आती है अब केंद्रीय सरकार को चाहिए कि पूरे देश में इस प्रकार के जहां भी खाद की फैक्ट्रियां हैं उनका सघन चेकिंग* *जांच की जाए उनके द्वारा बनाए गए खाद के नमूने लेकर उनकी जांच की जाए तो काफी सारी अनियमितता और गलत बातें सामने आएंगी।
मप्र अध्यक्ष मान सिंह राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव संजय रघुवंशी, श्री कृष्णा दुबे उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल जिला अध्यक्ष जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर।: *राजस्थान* *कृषि* *विभाग द्वारा जिन कंपनियों के खाद के सैंपल लिए हैं जो की अमानक आए हैं उसकी लिस्ट व जानकारी हमको जयपुर के पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उपाध्यक्ष ऑल इंडिया एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुए हैं।

