अब तक 19,316 किसानों को मिले मृदा स्वास्थ्य कार्ड
हलधर किसान, बालाघाट। जिले में किसानों की फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने एवं मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कृषि विभाग ने सभी विकासखंड स्तरीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएँ प्रारंभ कर दी हैं। इससे किसानों को अब अपने खेत की मिट्टी की जाँच के लिए जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से मुक्ति मिल गई है।

पूर्व में जिले में केवल एक ही प्रयोगशाला होने से किसानों को जाँच रिपोर्ट प्राप्त करने में काफी समय लगता था। किंतु मार्च 2025 से सभी विकासखंडों में प्रयोगशालाएँ प्रारंभ होने से किसान सीधे अपने खेत का नमूना जमा कर तेजी से मृदा विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त कर पा रहे हैं।
📊 अब तक की उपलब्धि
प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत अप्रैल 2025 से अब तक कुल 20,326 मिट्टी के नमूनों की जाँच कर 19,316 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
👉 विकासखंडवार आँकड़े
- वारासिवनी – 2558 नमूने जाँच, 2426 कार्ड वितरित
- लालबर्रा – 2956 जाँच, 2890 कार्ड
- कटंगी – 2441 जाँच, 2189 कार्ड
- खैरलांजी – 2159 जाँच, 2159 कार्ड
- किरनापुर – 2843 जाँच, 2843 कार्ड
- लांजी – 2959 जाँच, 2707 कार्ड
- बैहर – 979 जाँच, 979 कार्ड
- बिरसा – 2258 जाँच, 2258 कार्ड
- परसवाड़ा – 1173 जाँच, 1061 कार्ड
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय का कहना
“प्रयोगशालाओं से किसानों को समय पर मिट्टी जाँच रिपोर्ट मिलने लगी है। इसके आधार पर किसान सही मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ा रहे हैं। इससे न केवल मिट्टी का स्वास्थ्य सुधर रहा है बल्कि किसानों की लागत भी घट रही है।”
यह भी पढेंः- बीज अमानक पाये जाने पर 10 फर्मो के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित
