हलधर किसान खरगोन l इस समय खरगोन एवं बडवानी जिले की सहकारी समितियों में भरपुर मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध है। डीएपी की इस वर्ष भी कमी रहने का अनुमान है, इस कारण डीएपी के अन्य वैकल्पिक खाद 12ः32ः16, 20ः20ः0ः13, 16ः16ः16, 15ः15ः15, नैनो डीएपी आदि का भी पर्याप्त मात्रा में भंडारण सहकारी समितियों में किया गया है।
इसका सहकारी समितियों के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, किन्तु किसान समय रहते खाद का उठाव करने में रूची नही ले रहे है। इस कारण बैंक प्रबंध संचालक पीएस धनवाल के द्वारा किसानों से अपील की गयी है कि वह अपनी मांग के अनुसार सहकारी समितियों से समय रहते खाद का उठाव कर लेवें। उनके द्वारा खाद का अग्रिम उठाव नही करने के कारण अधिकाषः सहकारी समितियों के गोदाम पुरे भर गये है इस कारण खरीफ मौसम 2025 की मांग अनुसार खाद का भंडारण करने में कठिनाई हो रही है। यदि किसान समय रहते खाद का अग्रिम उठाव कर लेते है तो उन्हें खरीफ मौसम में सहकारी समितियों से अनवरत रूप से खाद उपलब्ध कराया जा सकेगा।
खरगोन जिले की 128 सहकारी समितियों में इस समय युरिया 3220मे.टन, 169 मे.टन डीएपी, काम्प्लेक्स खाद 9330 मे.टन, पोटाष 1665 मे.टन, सुपर फास्फेट 7335 मे. टन कुल 21718 मे.टन खाद उपलब्ध है इसके अतिरिक्त 33566 नैनो युरिया एवं नैनो डीएपी की बोटले उपलब्ध है। तथा बडवानी जिले की 54 सहकारी समितियों में इस समय युरिया 4417 मे.टन, 540 मे.टन डीएपी, काम्प्लेक्स खाद 3254 मे.टन, पोटाष 1040 मे.टन, सुपर फास्फेट 3056 मे. टन कुल 12307 मे.टन खाद उपलब्ध है इसके अतिरिक्त 29754 नैनो युरिया एवं नैनो डीएपी की बोटले उपलब्ध है।
यह भी पढेंः- इफको ने बढ़ाई यूरिया निर्माण, शुरू की दो नई यूनिट
