35. 48 करोड़ टन से बढ़ा बागवानी उत्पादन, 36.90 करोड़ टन होने का जताया अनुमान

Horticulture production increased from 35. 48 crore tonnes to 36.90 crore tonnes

हलधर किसान नई दिल्ली। देश में बागवानी क्षेत्र निरंतर विस्तार और रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वर्ष 2024-25 के बागवानी फसलों के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किए। ताज़ा आकलन के अनुसार, इस वर्ष बागवानी का कुल रकबा बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के 290.86 लाख हेक्टेयर से लगभग 4 लाख हेक्टेयर अधिक है। बागवानी उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान है, जो 35.48 करोड़ टन से बढ़कर 36.90 करोड़ टन होने का अनुमान है। 

1563151e 594a 4c83 8db1 cad00d530c8d

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह वृद्धि किसानों की कड़ी मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों के प्रयास, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है। उन्होंने बताया कि फल व सब्जियों के उत्पादन में खास प्रगति देखी गई है।

  • फल उत्पादन में लगभग 5.12% की वृद्धि का अनुमान है, जो बढ़कर 11.87 करोड़ लाख टन तक पहुंच सकता है। इसमें केला, आम, तरबूज, कटहल, पपीता और अमरूद का अहम योगदान है।
  • सब्जी उत्पादन लगभग 4.09% बढ़कर 21.56 करोड़ टन होने का अनुमान
    • प्याज उत्पादन 242.67 लाख टन से बढ़कर 307.89 लाख टन पहुंचने का अनुमान है जो 26.88% की रिकॉर्ड वृद्धि है।
    • आलू उत्पादन 1.85% बढ़कर कुल 581.08 लाख टन होने का अनुमान है।
    • टमाटर उत्पादन 194.68 लाख टन रहने का अनुमान है।

मसालों व औषधीय पौधों का उत्पादन बढ़ा

वर्ष 2024-25 के बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार

सुगंधित और औषधीय पौधों का उत्पादन बढ़कर 7.81 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 7.26 लाख टन था।

मसाला उत्पादन लगभग 125.03 लाख टन अनुमानित है, जिसमें लहसुन, अदरक, हल्दी के उत्पादन में वृद्धि हुई है। गत वर्ष मसालों का उत्पादन 124.84 लाख टन हुआ था। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के लिए नई तकनीकें लेकर आ रही है, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता और आय बढ़े। बागवानी में नवीनतम तकनीकों के प्रसार, बेहतर बीज और बाजार प्रबंधन में सुधार के साथ भारत कृषि में एक वैश्विक लीडर बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए, कृषि क्षेत्र में निरंतर सुधार और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक किसान का जीवन और बेहतर बन सके।

यह भी पढेंः- एआई तकनीक से जंगली जानवरों पर लगाम, बच्चे बने नवाचार के वाहक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *