कृषि यंत्र और नवाचार से बढ़ाई आय
हलधर किसान बालाघाट/वारासिवनी। ग्राम कोचेवाही के प्रगतिशील कृषक रामदयाल परिहार आज जिले में नवाचार और मेहनत की मिसाल बनते जा रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाया, बल्कि समय के साथ फसलों और पशुपालन में भी विविधता लाकर आय के नए स्रोत विकसित किए हैं।

इस खरीफ सीजन में श्री परिहार ने अपने 15 एकड़ खेत में धान की फसल लगाई है। मजदूरों की कमी को देखते हुए उन्होंने तीन वर्ष पूर्व पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन खरीदी, जिससे वे समय पर रोपाई कर सके। अब यही मशीन वे अन्य किसानों को किराये पर उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।

पिछले रबी सीजन में उन्होंने मक्का और फलदार पौधे लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने पोल्ट्री फार्म शुरू कर आय के और रास्ते खोले हैं। आगामी रबी के लिए भी वे लगभग 5 एकड़ में मक्का की खेती की तैयारी में जुटे हैं।
कृषक रामदयाल परिहार की मेहनत और नवाचार से जुड़ी यह यात्रा क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही है।
यह भी पढेंः- बीमार पशुओं के उपचार के लिए अब घर बैठे मिलेगी सेवा — बस कॉल करें 1962 पर
