हलधर किसान (ऊर्जा)। घर- घर स्मार्ट मीटर लगने के बाद ऑनलाईन रीडिंग, ऑनलाईन पेमेंट के बाद अब पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मोबाइल की तर्ज पर पहले शुल्क भरो, फिर इंटरनेट और कॉलिंग सुविधा पाओ की तर्ज पर प्री- पेड बिजली व्यवस्था की तैयारी कर रही है।
कंपनी के मुताबिक स्मार्ट मीटर से यह सुविधा मिल सकती है कि इसे प्रीपेड के लिए प्रोग्राम किया जा सके। तय यूनिट खर्च होने पर आपूर्ति रुक जाए।
चर्चा है कि प्री.पेड विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं को प्रत्येक यूनिट बिजली पर एक पैसे से 10 पैसे तक की छूट देने की योजना है। बिजली कंपनी उम्मीद कर रही है कि जल्द नियामक आयोग टैरिफ प्लान को मंजूरी दे देगा।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी निदेशक के मुताबिक नियामक आयोग को प्रीपेड टैरिफ भेज चुके हैं। सुनवाई भी हो गई है। जल्द मंजूरी भी आ जाएगी।
प्री.पेड उपभोक्ताओं को शुल्क में कुछ छूट देने का प्रस्ताव है। फिलहाल प्रयोग के तौर पर चुनिंदा शहरों में पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर इसे लागू किया जाएगा।
इफको दिसंबर माह में उर्वरक छिडकांव के लिए उपलब्ध करा सकता है ड्रोन
प्रमुख सचिव संजय दूबे के निर्देश पर कंपनी ने योजना तैयार कर ली है। हालांकि, इसे लागू करने से पहले कंपनी को नियामक आयोग की मंजूरी का इंतजार है।
ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने स्मार्ट मीटर को लेकर बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शासकीय कार्यालयों में अगले तीन महीनों में प्री.पेड बिल सिस्टम लागू करने की तैयारी हो।
स्मार्ट मीटर योजना का लाभ भी कंपनी और उपभोक्ता को मिले। यह व्यवस्था लागू होने पर आए दिन ज्यादा बिल, एवरेज बिल के नाम ज्यादा राशि वसलूने, ज्यादा बिल आने पर बिल नहीं भरने पर बिजली कटने जैसी शिकायतों कि रोकथाम का वैकल्पिक हल हो सकता है।
