कृषि सचिव के बुलावे पर दोबारा मंत्रालय पहुंचे आदान विक्रेता संघ पदाधिकारी

On the call of the Agriculture Secretary the officials of the Traders Association reached the Ministry again

कृषि मंत्रालय सचिव श्री अग्रवाल ने पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल में संशोधन का दिया आश्वासन

हलधर किसान नई दिल्ली। पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल संशोधन सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। गुरुवार कृषि मंत्री श्री चौहान के साथ बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी वापस अपने- अपने गृह जिलों की ओर लौटने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन शुक्रवार को इस मुलाकात में नया मोड़ आ गया। एयरपोर्ट पहुंच चुके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आबा साहेब के मोबाइल पर मंत्रालय की घंटी घनघनाई। कृषि मंत्रालय से पदाधिकारियों को सूचना दी गई कि दोबारा उनसे कृषि सचिव मिलना चाहते है। इस सूचना के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही मप्र अध्यक्ष मानसिंह राजपुत, विपिन कासलीवाल और देवेंद्र जी ko सूचना di/ आनन-फानन में sbhi कृषि मंत्रालय पहुंचे।
यहां सेक्रेटरी मुक्तानंद अग्रवाल ने पदाधिकारियों के सुझाए प्रत्येक बिंदु को गौर से सुना और जल्द ही उन सब बातों को पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल में संशोधन करके व्यापारियों के हित में कानून बनाने का आश्वासन दिया है।

इन मांगों पर बनी सहमति
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी ने बताया केंद्रीय कृषि मंत्रालय सचिव श्री अग्रवाल ने सैंपल फेल होने पर कंपनी ही जिम्मेदार होनी चाहिए, व्यापारी के व्यापारी के निकटतम संबंधी को लाइसेंस ट्रांसफर करने में किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, जैसे विषयों पर भी सहमति जताते हुए कानून में संशोधन करने का आश्वासन दिया है। दुकान का लाइसेंस होने पर अलग से गोडाउन का लाइसेंस होने की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिसको नॉमिनी नियुक्त किया जाता है, उसे पेस्टिसाइड का 48 सप्ताह वाला कोर्स करके लाइसेंस ट्रांसफर किया जा सकेगा। 7500 वाली फीस पर भी काम करने पर सहमति जताई है। अन्य मुद्दों पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

dubey ji 300x169 1


जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष इंदौर एवं कृषि आदन विक्रेता संघ प्रदेश उपाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे ने प्रतिनिधिमंडल के केंद्रीय कृषि मंत्री सहित मंत्रालय के अधिकारियों से हुई बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह संगठन पदाधिकारियों की व्यापारियों के हितों और कृषि व्यापार को बढ़ावा देने की सोच के साथ इमानदारी से काम करने की मंशा को उजागर करता है।

यह भी पढेंः- जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ के द्वितीय वार्षिक महाअधिवेशन में व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *