डीएपी के साथ सोसायटी में अन्य खाद का बना रहे दबाव, किसानों ने किया चक्काजाम प्रदर्शन

Pressure is being created for other fertilizers along with DAP in the society farmers staged a road blockade protest

हलधर किसान खरगोन। जिले में खरीब सीजन के शुरुआती दौर में ही खाद को लेकर किसानों का हंगामा होने लगा है। शनिवार को कसरावद इंदौर मार्ग पर ग्राम मेनगांव में सैकड़ों किसान डीएपी खाद की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। सोसायटी में डीएपी की किल्लत बताकर अन्य खाद लेने का दबाव बनाए जाने से नाराज किसान सड़क पर आ गए।

dd2789ae 598b 4258 9376 d228403ce28d


मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 11.30 बजे अचानक ही सड़क पर उतर आए किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। इससे मार्ग के दोनों और आवाजाही कर रहे यात्री, स्कूल बसों सहित ट्रकों के पहिये थम गए। देखते ही देखते सैंकड़ों वाहनों की कतारें लग गई।  

6060cb00 2ae7 403b b79d c9726c54e355

चक्काजाम प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम बीएस कलेश, कृषि विभाग के सहायक संचालक प्रकाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी  मौके पर पहुंचे। मेनगांव थाना पुलिस ने भी मोर्चा सम्भाल। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद किसानों ने अधिकारियों की समझाइश और खाद से भरा ट्रक सोसायटी पहुंचने पर चक्काजाम खत्म किया। हालांकि प्रदर्शन के बाद भी किसानों को मांग अनुसार डीएपी नही मिल पाया।

f4eba7d2 960b 4408 b36a c9faf6a72ca4


मांग अनुसार नही मिल रहा खाद
गणपति पाटीदार, दिनेश पाटीदार, राजेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, शेरु शिंदे, राहुल यादव, सुभाष यादव आदि ने बताया कि मेनगांव सोसायटी से 6 गांव पिपराटा, नवलपुरा, निमगुल के करीब 775 केसीसी कार्डधारी किसान जुड़े है। हमने बुआई से पहले ही सोसायटी में डीएपी की मांग की थी, लेकिन सोसायटी में महज 300 बोरी डीएपी पहुंचा, जबकि किसानों की मांग इससे कहीं अधिक है। इतना ही डीएपी के साथ अन्य किस्म की खाद लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि किसान को इसकी आवश्यकता नही है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सोसायटी पास खाद नही है जबकि खुले बाजार में भरपूर खाद उपलब्ध है। किसान आर्थिक सक्षम नही है इसलिए सोसायटी पर निर्भर है।  
डीएपी के साथ अन्य खाद कराई है उपलब्ध

डीएपी की मांग को लेकर मेनगांव में किसानों ने प्रदर्शन किया था, उन्हें डीएपी के साथ 5 बोरी 12: 32: 16 खाद उपलब्ध कराया है। उन्हें समझाइश दी है कि डीएपी के विकल्प में अन्य खाद का इस्तेमाल करे। – बीएस कलेश, एसडीएम खरगोन।

यह भी पढेंः- वन ग्रामों में सर्वे करायेंगे, जो छूट गए हैं, उन्हें भी देंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रिर्पोटिंग – गोपाल कुशवाह (हलधर किसान खरगोन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *