रिटेलर डीलर मीट में लांच किए नए प्रोडक्ट, जिलेभर के व्यापारी हुए शामिल
हलधर किसान. इंदौर। जापान की सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने राउ स्थित होटल में रिटेलर डीलर मीट व नए प्रोडक्ट लॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें इंदौर जिले सहित संभाग के कृषि आदान विक्रेता भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे थे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित यह कार्यक्रम के माध्यम से व्यवसायियों को अपने डीलरों के साथ जुडऩे, नए उत्पादों को पेश करने और बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा। यह कार्यक्रम डीलरों को उत्साहित करने, उनके साथ मजबूत संबंध बनाने और उन्हें अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से बेचने के लिए आवश्यक जानकारी और समर्थन प्रदान करने का एक शानदार अवसर है।
श्री दुबे ने कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष होने के नाते व्यापारियों की समस्याओं को भली- भांति जानता हूं। वर्तमान में सीजन के दौरान कृषि विभाग द्वारा नए निति- नियम लागू कर ग्राहकी के दौरान दुकानों पर निरीक्षण किया गया, हम इसका विरोध नही करते। यह ठीक भी है, लेकिन हमारी मांग है कि जो व्यापारी ईमानदारी से व्यापार कर रहा है और यदि सीजन में छोटी गलती होती है तो उसे नजरअंदाज करना चाहिए, क्योंकि व्यापारी, किसान और कृषि विभाग तीनों एक दूसरे के पूरक है। यह मिलकर काम करेंगे तभी बेहतर उत्पादन होगा। श्री दुबे ने कहा कि सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रोडक्ट लंबे समय से बाजार में उपलब्ध है और इनका रिजल्ट भी अच्छा है। हम चाहते है कि ऐसी ही अच्छी कंपनियां बाजार में अपने प्रोडक्ट उतारें, जिससे कृषि और कृषि व्यापार दोनों बेहतर परिणाम देकर देश को उन्नति की ओर अग्रसर करे।
कार्यक्रम में कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर प्रभाकर चौधरी, जोनल मार्केटिंग मैनेजर भगवान वर्मा व रीजनल सेल्स मैनेजर राजू जाट ने दो नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। श्री चौधरी ने जब से कंपनी इंडिया में अस्तित्व में आई है, तब से लेकर अब तक कंपनी की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कंपनी के पास 200 से ज्यादा प्रोडक्ट वर्तमान में है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीलरों को नए उत्पादों के बारे में जानकारी देना, उनके लाभों और विशेषताओं को समझाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि ये उत्पाद बाजार में सफल होंगे। इसके साथ ही आप सब के साथ मजबूत संबंध बनाने का एक शानदार अवसर भी है। कंपनी के एसोसिएट मैनेजर कुलदीप पाटीदार ने कार्यक्रम का संचालन किया। डीलरों ने भी प्रोडक्ट को लेकर सवाल पूछकर जवाब जानने के बाद अपने मन में उठ रही जिज्ञासाओं को शांत किया।
संगठन से जुडऩे की अपील
मुख्य अतिथी श्री दुबे ने कार्यक्रम के दौरान कृषि आदान विक्रेताओं से कृषि आदान विक्रेता संघ से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति से ही अपने अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। वर्तमान में कृषि आदान विक्रेता संघ का सदस्यता अभियान चल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी इस संगठन से जुड़े।
यह रहे मौजूद टेरिटरी मैनेजर जयकिशन परिहार, प्रोडक्ट प्रमोटर ऑफिसर दुर्गेश गोयल, प्रोडक्ट प्रमोटर ऑफिसर बलराम पटेल, प्रोडक्ट प्रमोटर ऑफिसर रवि परमार, सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक वाणी, उपाध्यक्ष पूनम हरदिया, उपाध्यक्ष आशीष लाठी, संगठन के पदाधिकारी किशोर पुराणिक, सुनील पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान व्यापारी मौजूद रहे।
दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान गत दिनों अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेश और हाल ही में राजस्थान झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से असमय हुई निर्दोष लोगों की मौत पर संवेदनाएं जताते हुए उन्हें दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढेंः- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने खाद आपूर्ति एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर वीडियो कांफ्रेस में दिये निर्देश
