नीमच में संपन्न हुआ भारतीय किसान संघ का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

नीमच में संपन्न हुआ भाकिसं का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

हलधर किसान नीमच। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग नीमच में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में अखिलभारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्रसिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया एवं बताया की किसान संघ के द्वारा पूरे देश में 60हजार ग्राम समितियों तक पहुंचकर 42 लाख सदस्य बनाए गए हैं। देश में चार लाख से ऊपर सक्रिय कार्यकर्ता है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल ने की। द्वितीय सत्र में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री महेश चौधरी द्वारा संगठन की रीति-नीति कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क संगठन साहित्य  का अध्ययन संगठन के प्रशिक्षण वर्ग संगठन के होने वाली नियमित बैठकों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं मंच की अध्यक्षता मालवा प्रांत उपाध्यक्ष रेवाराम भायडिय़ा ने की।

तृतीय सत्र में  कमल अंजना प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन कार्य विस्तार एवं तीन आयामो संघटनात्मक आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक होने वाले कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई। मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल द्वारा आगामी जिलों में होने वाले अभ्यास वर्ग की जानकारी दी गई एवं मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी द्वारा ग्राम समिति कैसी हो एवं ग्राम समिति के करणीय कार्य संगठन के चार उत्सव पर  चर्चा की एवं समापन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार द्वारा दत्ततोपंजी ठेंगड़ी के जीवन परिचय पर विस्तृत चर्चा की गई मंच संचालन मालवा प्रांत महामंत्री रमेश दांगी द्वारा किया गया|


प्रशिक्षण वर्ग 8 सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें मालवा प्रांत के खरगोन जिले दिनेश पाटीदार प्रदेश उपाध्यक्ष,,  रेवाराम भयढिय़ा प्रांत उपाध्यक्ष, श्याम सिंह पवार मालवा प्रांत युवा वाहिनी संयोजक, केवलराम चौधरी जिला उपाध्यक्ष, जबर सिंह पवार जिला कोसाध्यक्ष, नितेश सिंह मौर्य जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, भोलाराम पाटिल जिला सदस्य,  लखनलाल भायडिय़ा सनावद तहसील अध्यक्ष, बाबूलाल तिरोले कसरावद तहसील अध्यक्ष एवं 18 जिलों से अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *