हलधर किसान नई दिल्ली। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली की बिहार इकाई का प्रादेशिक सम्मेलन दरभंगा में आयोजित किया गया। प्रदेश संरक्षक एवं महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री एवं विशिष्ट अतिथि हरियाणा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरमेश सिंह का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर तथा मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बिहार प्रादेशिक अध्यक्ष एवं सिवान से पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि हमारा संगठन व्यापारी एकजुटता एवं किसान हित के प्रति प्रतिबद्ध है। ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलंत्री ने संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से व्यापार करने में कई सहुलियतें मिली है। संगठन निरंतर कृषि व्यापार ओर व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। जिले सहित प्रदेश ओर राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को संगठन केंद्र सरकार तक पहुंचाकर उनके निराकरण का प्रयास करता है। कई समस्याओं का निराकरण होने से व्यापारियों को राहत भी मिली और यही कारण है कि आज कृषि आदान विक्रेता संघ देश के हर जिले और ब्लॉक स्तर तक पहुंचा है। संगठन की यह एकता हमें बनाए रखना है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने आवाहन किया कि संगठन में ही शक्ति है। अगर व्यापारी एकजुट होते हैं तो समुचित अधिकार प्राप्त हो सकेंगे। अगर किसी के द्वारा परेशान करने का प्रयास किया जाता है वह सफल नहीं होगा।
बैठक में इन बिंदुओं पर लिया निर्णय
संगठन एवं व्यापरियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया गया। ऐप के द्वारा विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं जरूरी दिशा-निर्देशों को ससमय पहुंचाया जाएगा।
किसानों व विक्रेताओं के हितों की रक्षा हेतु कंपनियों द्वारा अनुचित टैगिंग व्यवस्था के विरोध में संघर्ष जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
खुदरा एवं थौक व्यापारियों में बेहतर तालमेल/आपसी समन्वय एवं सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
डीलरों को यथोचित लाभ सुनिश्चित कराने हेतु मार्जिन वृद्धि की आवश्यकता पर चर्चा की गई। खुदरा बिक्री केंद्रों तक उर्वरकों की भारत सरकार के आदेशानुसार सीधे एफओआर डिलीवरी सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी गई।
नियम.कानून के नाम पर डीलरों को परेशान किए जाने की घटनाओं का विरोध किया गया तथा इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
लाइसेंस निर्गमन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाए जाने पर बल दिया गया।
आगामी बुवाई के रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की ससमय निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सरकार से मांग की गई। इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य विषयों पर भी विचार.विमर्श किया गया।
संचालन कर रहे प्रदेश कोषाध्यक्ष मनमोहन सरावगी ने आग्रह किया कि हम हमें तन. मन. धन से संगठन का सहयोग करना चाहिए। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों ने भाग लिया तथा कृषि इनपुट व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार.विमर्श किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज बरोलिया, अवधेश राजपाल उदय शंकर प्रसाद, पप्पू यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं इस बात पर सहमति जताई कि संगठन किसानों तथा विक्रेताओं के हित में निरंतर कार्यरत रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हर स्तर पर प्रयास करता रहेगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्का संजय कुमार रघुवंशी उज्जैन ने दी। जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कृषि आदान विक्रेता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी की सक्रियता का परिणाम है कि बिहार राज्य में बड़ी संख्या में व्यापारी एक मंच पर आए और संघ के बीच अपनी बात रखी एवं संघ को समर्थन देकर मजबूती प्रदान की। संगठन की यह एकता और मजबुती ऐसे ही बनी रहेगी तो व्यापारियों को बेवजह परेशान करने वाले पीछे हटने को मजबूर हो जाएंगे।
यह भी पढेंः- उच्च दुग्ध उत्पादन के लक्ष्य को लेकर बालाघाट में कृत्रिम गर्भाधान पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण
