इंदौर। एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के समस्त सदस्यों का एक भव्य *प्रादेशिक व्यापारी महाअधिवेशन 23 मार्च 2025 रविवार को कानपुर के मोती झील मैदान* में आयोजित किया जा रहा है ।
जिसमें ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीणभाई पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी संजय रघुवंशी अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ,विधायक आर्यनगर अमिताभ बाजपेयी ,विधान सभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि सतीश महाना सांसद रमेश अवस्थी , सांसद देवेन्द्र सिंह भोले विधायक अभिजीत सिंह सांगा ,विधायक श्री मती सरोज कुरील , महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय आदि को आमंत्रित किया गया है।
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने बताया सम्मेलन में कृषि व्यापारियों को उत्तर प्रदेश में होने वाली समस्याओं पर विस्तार रूप से विचार विमर्श किया जाएगा । साथ ही प्रदेश में *प्रत्येक जनपद में एक गांव जैविक गाँव* अभियान की शुरुआत भी की जावेगी ।
एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के समस्त कृषि आदान व्यापारियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस व्यापारिक महा अधिवेशन को सफल बनाएं। जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष इंदौर के श्रीकृष्णा दुबे ने बताया इस तरह के आयोजन से न केवल संगठन मजवूत होता है, बल्कि व्यापारियों की समय रहते समस्या हल करने का प्रयास किया जा सकता है। एसोसिएशन देशभर में समय समय पर इस तरह के आयोजनों के चलते कृषि व्यापारियों का विश्वसनीय संगठन बना हुआ है।

जिला संवाददाता – श्रीकृष्ण दुबेे
