हलधर किसान इंदौर। बीज कृषि की आत्मा है अतः आत्मा का पवित्र पावन होना आवश्यक है। बीज शुद्ध, प्रमाणित, गुणवान ही नहीं हो बल्कि उसे किस प्रकार उगाना है यह जानना भी आवश्यक है तभी किसान उस किस्म की अधिकतम उत्पादन क्षमता दर्शा सकती है। भारत सरकार ने भी पत्र 7-110/2025-SD-Tech-I(E157363) दिनांक 11.04.2025 द्वारा सभी राज्य सरकारों, देश की बीज उत्पादक संघ NSAI तथा सीड इन्डस्ट्री को सूचित किया है कि बीज के प्रत्येक पैकेट पर फसल / किस्म उत्पादन की सिफारशें Q.R. Code लगा कर विक्रय करें। इतना ही नहीं Q.R. Code के साथ-2 प्रत्येक पैकेट, थैले के साथ फसल / किस्म उत्पादन की सिफारिश की प्रिंटिड प्रति अवश्य लगायें।
1. नितांत आवश्यक :-
कृषक अधिक पैसा लगा कर बीज तो खरीद लेता है परन्तु उसे फसल उगाने में तकनीकि ज्ञान न होने से वांच्छित उत्पादन नहीं ले पाता है अतः बीज पैकेट पर उत्पादन लेने के लिए Q.R. Code तथा पम्फलैट के माध्यम से फसल / किस्म उगाने की सिफारिश की सूचना कृषक तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। फसल आशानुरूप न आने पर किसान उपभोक्ता न्यायालय में उसे प्रमाण के रूप में भी उपयोग कर सकेगा।
2. बहुभाषी Q.R. Code एवं पत्रक :-
बीज का व्यापार किसी एक राज्य की सीमाओं में नहीं समेटा जा सकता अतः एडवाइजरी के अनुसार फसल उत्पादन की सिफारिशों का क्यू.आर. कोड तथा पम्फलैट जनभाषा (Varnacular) में छपवाया जायेगा अतः Q.R. Code एवं लीफलैट / पत्रक बहुभाषीय होगा।
3. राज्यों की सिफारिशों के अनुसार :-
प्रत्येक राज्य सरकारों या उनके कृषि विश्वविद्यालयों से अधिकृत / अनुमोदित पैकेज ऑफ प्रेक्टीसीज लेनी होगी और प्रति वर्ष किये गये परिवर्तनों को अपडेट करना होगा।
4. पैकेट के बाहर लगाना :-
कीटनाशियों के पैकेजिंग की तरह लिखी गई सूचनाओं की पर्ची थैले / पैकेट के बाहर लगाई जाए ताकि बीज पात्र खोलने से पहले ही किसान आवश्यक सूचनाएं पढ लें। कई बीज उत्पादक बीज उपचारित न कर पात्र / Container में रसायन की पुड़िया रख देते हैं ऐसी हालत में साथ में एक लीफलैट लगाना आवश्यक है कि रसायन या Plant growth promoter का उपयोग कैसे करना है अतः अब दो पर्चियाँ साथ लगायें।
5. 100 ग्राम या कम भार :-
बीज पात्र Seed Container का भार 100 ग्राम या कम होने पर सूचना केवल Q.R. Code द्वारा भेजी जा सकती है और लिखित पम्पलैट साथ लगाने की छूट रहेगी।
6. पुरानी बात नये रूप में :-
नेशनल सीड्स कारपोरेशन शुरू से ही प्रत्येक थैले के अन्दर फसल उत्पादन की सिफारिशें भेजती थी परन्तु कालान्तर में यह प्रथा लुप्तप्राय हो गई और सरकार को पुनः उपभोक्ता तक उत्पादन तकनीकि पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
7. रबी 2025-26 से लागू करना :-
बीज उद्योग को उपायुक्त को प्रार्थना करनी चाहिए कि इस समय खरीफ फसल की पैकेजिंग हो चुकी है और बीज, विक्रेताओं के दर पर पहुंचा दिया है इस लिए रबी 2025-26 के बीज की पैकेजिंग पर Q.R. Code of Package of Practices लगाएंगे तथा प्रिंटिड सूचना की पर्ची भी बनाई जायेगी।
बीज कानून ज्ञान के लिए निम्न पुस्तकें पढ़ें :-
बीज कानून पुस्तकें
.R. Code & Leaflet)
आर.बी. सिंह, बीज कानून रत्न, एरिया मैनेजर (सेवानिवृत) नेशनल सीड्स कारपोरेशन लि० (भारत सरकार का संस्थान) सम्प्रति “कला निकेतन”, ई-70, विथिका-11, जवाहर नगर, हिसार-125001 (हरियाणा), दूरभाष सम्पर्क-79883-04770, 94667-46625 (WhatsApp)
उक्त जानकारी संकलन सहयोगी-
वेद नारंग-बालाजी एग्रीकल्चर स्टोर बीज विक्रेता-हिसार।
संकलन सहयोगी-
कृषि आडकन विक्रेता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री
राष्ट्रीय सचिव प्रवीण भाई पटेल
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल
राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी
प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत
प्रदेश संगठन मंत्री विनोद जैन
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा दुबे ….

