डीलर मार्जिन, जबरन टैगिंग और FOR को लेकर ऑल इंडिया संगठन ने एफएआई को लिखा पत्र, संसद में भी उठी मांग

गन्ना उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी अरुण यादव

हलधर किसान इंदौर। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री ने 10 दिसंबर 2025 को फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया के चेयरमैन को पत्र लिखकर मांग की है कि उर्वरकों पर डीलर मार्जिन को कम से कम 8% किया जावे । साथ ही कंपनीयो द्वारा यूरिया के साथ की जा रहे जबरन टैगिंग प्रथा को तत्काल बंद किया जावे और समस्त सब्सिडी प्राप्त उर्वरकों को डीलर के गोदाम तक FOR सुविधा प्रदान की जावे।

 पत्र के प्रतिलिपि सेक्रेटरी फर्टिलाइजर को भी दी गई है, इसके साथ ही शिर्डी के सांसद भाऊ साहब वाकचौरे के संसद में उठाये गए पत्र के जवाब का संदर्भ भी दिया गया है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उर्वरकों पर एनबीएस प्रणाली के तहत मूल्य नियंत्रण एवं डीलर मार्जिन पर कोई प्रतिबंध या नियंत्रण नहीं है।

ऑल इंडिया संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव  संजय रघुवंशी ने बताया कि FAI का एक वार्षिक अधिवेशन विगत दिनों दिल्ली में आयोजित किया गया था और उस अधिवेशन में यह मुद्दा भी चर्चा का विषय रहा है और उसके बाद ही FAI ने झूठा विज्ञापन देकर अपनी तरफ से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है लेकिन आल इंडिया संगठन की ओर से लगातार इन मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 श्री रघुवंशी ने बताया कि ऑल इंडिया संगठन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के कारण ही हरियाणा की भाजपा सांसद किरण चौधरी ने संसद में टैगिंग एवं उर्वरक अमानक होने पर कंपनियां की सब्सिडी रोकने के मुद्दे को उठाया तो केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री जे पी नड्डा ने जवाब दिया है कि ऐसी कंपनियों की सब्सिडी को रोका जाता है और टैगिंग नहीं होने पर केंद्र सरकार लगातार निगाह रखे हुए हैं।

जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्री दुबे की प्रतिक्रिया

Krashi aadan vikreta sangh indore 01

*हमारे* *मध्य* *प्रदेश* *के* *समस्त कृषि आदान विक्रेता साथियों यह बात नहीं है कि हमारा ऑल इंडिया संगठन या प्रदेश संगठन इस मामले में टैगिंग वाले डीलर मार्जिन वाले और एफ ओ आर वाले  मामले में कुछ नहीं कर रहा है, देखिए आपके सामने हमने प्रस्तुत किया है ऑल इंडिया एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री के द्वारा दिल्ली में जो है एफ ए आई को पत्र लिखकर यह मांग की गई है कि फ़र्टिलाइज़र के साथ में जो जबरन टैगिंग डीलर मार्जिन और एफ ओ आर के  मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए। आपके पत्र के जवाब मे एफ ए आई का भी पत्र इस लिंक में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही शिर्डी के सांसद भाऊ साहब वॉकचौरे के द्वारा संसद में दिए गए पत्र का जवाब भी दिया गया है और साथ-साथ ही जो हरियाणा भाजपा सांसद श्रीमती किरण चौधरी ने  उनके द्वारा भी सदन में संसद में यह* *बात रखी गई है जिसके जवाब में श्री नड्डा केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री ने अपनी बात कही है  हम सभी लोग जिला स्तर से प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर से अपने प्रयास कर रहे हैं और इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ हमारे देश के कृषि आदान व्यापारियों को हो। यह हमारे राष्ट्रीय संगठन का प्रदेश संगठन का जिला संगठन का उद्देश्य है साथियों किसी भी काम को करने में थोड़ा समय तो लगता है और जब मामला केंद्र सरकार से लड़ने का हो तो उसमें जो है मुख्य मुद्दों को रखकर हमारी जो जायज मांग है। उसको रख के सरकार से निवेदन करना पड़ता है। आई ये हम सभी मिलकर इस यज्ञ में अपनी आहुति दें और धैर्य रखें संयम रखें। जो भी राष्ट्रीय संगठन प्रदेश संगठन जिला संगठन करेगा, वह आप समस्त कृषि आदान व्यापारियों के हित में ही करेगा। आई ये हम सभी मिलकर हमारे कृषि आदान व्यापार में आ रही दिक्कतों के लिए सहयोग करने के लिए हरियाणा की भाजपा सांसद श्रीमती किरण चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं व धन्यवाद दें -कृष्णा दुबे अध्यक्ष जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर आप और हम* 

यह भी पढेंः- सरकार के नए विधयेक पर बीज कानून रत्न से सम्मानित आरबी सिंह ने आपत्ति के साथ दिए सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *