31 को भोपाल में होगा कृषि आदान विक्रेता संघ की वार्षिक साधारण सभा

The annual general meeting of the Agricultural Input Dealers Association will be held in Bhopal on 31st

इंदौर। मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ की वार्षिक साधारण सभा 31 मार्च सोमवार को भोपाल में आयोजित होने जा रही।  उक्त साधारण सभा में ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।  

 राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार रघुवंशी ने बताया कि इस  साधारण सभा में प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा कि जाएगी एवं राष्ट्रीय स्तर पर उन मुद्दो को शासन- प्रशासन के सामने संगठन के माध्यम से उठाया जाकर इनके निराकरण का प्रयास होगा।

 प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष कलन्त्री को दें ताकि उन मुद्दों पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं दिल्ली में में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया जा सके।  इस महाअधिवेशन में प्रदेश के सभी 52 जिलों के पदाधिकारी शामिल हों इसके लिए संपर्क किया जा रहा है।  

जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे ने संघ पदाधिकारियों से अपील की है कि वे संगठन  के इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेकर इसमें शामिल हों, जिससे कृषि व्यापार को बढ़ावा मिल सके और व्यापार में आ रही समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके। इस महाअधिवेशन में  अध्यक्ष, सेक्रेटरी एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव भी होंगे, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *