भोपाल में सम्पन्न हुई आदान विक्रेता संघ की वार्षिक बैठक

भोपाल में सम्पन्न हुई आदान विक्रेता संघ की वार्षिक बैठक1

राजपूत प्रदेश अध्यक्ष, श्री दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष और रघुवंशी बने प्रदेश सचिव

हलधर किसान भोपाल। प्रदेश की राजधानी में  कृषि  आदान विक्रेता संघ की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। इसमे आगामी तीन वर्ष के लिये नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष  पद के लिए मानसिंह राजपूत को चुना गया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे इंदौर जबकि प्रदेश  सचिव संजय रघुवंशी और प्रदेश कोषाध्यक्ष  श्री बंसल को चुना गया।

भोपाल में सम्पन्न हुई आदान विक्रेता संघ की वार्षिक बैठक

 इस अवसर पर जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष कृष्णा दुबे,  सचिव जितेंद्र जैन व किशोर पुराणिक, सुनील पाटीदार, कमल बिरला आदि सभी साथियों ने  राष्ट्रीय सचिव प्रवीण भाई पटेल और संगठन मंत्री विनोद जैन, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मान सिंह राजपूत, सचिव  रघुवंशी को बधाई देते हुए स्वागत किया। श्री दुबे ने कहा तीनो पदाधिकारी पूर्व से ही संगठन में सक्रियता से काम कर रहे है सभी बीज व्यापारियों एवं आदान विक्रेता संघ के पदाधिकारियों को खुशी है कि संगठन में सक्रिय लोगो को जिम्मेदारी देते हुए व्यापार और संगठन हित को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ओर सदस्यों ने शामिल होकर संगठन की एकता का संदेश दिया।

ReplyForwardAdd reaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *