हरियाली यात्रा से दिया जा रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

The message of environmental protection is being given through Hariyali Yatra

नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हलधर किसान किरनापुर (मोरवाही), मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड किरनापुर के अंतर्गत नवांकुर संस्था दीप ज्योति तेजस्वी महिला संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मोरवाही में किया गया। यह आयोजन परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रुचिका बैस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

ffsffsfsfsfsfsfsfsf

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के छायाचित्र की पूजा-अर्चना, कलश पूजन एवं पौधों की पूजा के साथ हुआ। इसके पश्चात नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली जागरूकता कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चेतना कुराहे, अनिल रहगडाले (पंच) तथा दीप ज्योति तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्ष सविता बोपचे, सचिव वंदना मेश्राम सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता एवं सामुदायिक भागीदारी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में भूमेश्वरी बिसेन, प्रतिमा बिसेन, संध्या राहडाले, रीना मेश्राम, ममता चौधरी, कलावती बरवे, सविता लिलहरे, महेश पटले सहित बड़ी संख्या में नवांकुर सखियाँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण जागरूकता का सशक्त माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को भी उजागर करने वाला प्रेरणादायक प्रयास साबित हुआ।

यह भी पढेंः- कोचेवाही के प्रगतिशील कृषक रामदयाल परिहार बन रहे आदर्श,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *