हलधर किसान। केंद्र सरकार के गेहूं निर्यात पर रोक के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के व्यापारी इस निर्णय का खुलकर विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों के साथ इसका असर किसानों पर भी देखने को मिलेगा. व्यापारियों के सौदे रुक गए, वहीं अब गेहूं के भावों में कमी आएगी, जिससे किसानों का नुकसान होगा। प्रदेश की लगभग सभी मंडियों में निर्यात बंद किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने दो दिन खरीदी बंद करने का निर्णय लिया।
दो दिन नहीं करेंगे व्यापारी खरीदी
व्यापारियों ने बताया कि एक्सपोर्ट पर रोक लगाने के कारण कई व्यापारियों का पैसा रूक गया है और जो गेहूं यहां से निर्यात किया गया था, उनकी गाड़ियां पोर्ट पर या रास्ते में रूकी हुई है। इसके विरोध में अनाज-दलहन तिलहन संघ ने दो दिन 17 एवं 18 मई को खरीदी न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में व्यापारियों और किसानों को भी सूचित किया गया है कि दो दिन तक मंडी में खरीदी नहीं की जाएगी
