हलधर किसान दिल्ली l केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सबसे पहले वे भुवनेश्वर में आयोजित ‘मंडिया दिवस (मिलेट्स दिवस)’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यहां वे श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने पर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
इसके बाद वे कटक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, सुझावों व जरूरतों को समझेंगे।
दोपहर में वे ICAR-CRRI (केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान) कटक में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पीएम धन धान्य योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन पर चर्चा होगी।
श्री चौहान का कहना है कि खेती को लाभकारी, तकनीक आधारित और टिकाऊ बनाना सरकार की प्राथमिकता है तथा नीतियां खेतों की हकीकत से तय की जानी चाहिए।
