हलधर किसान। उर्वरक विभाग (डीओएफ) ने अपने संबद्ध कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के सहयोग से 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान 5.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक सुधार को मजबूत करना, सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को स्थायी स्वरूप देना और लंबित मामलों का प्रभावी निपटारा करना था। यह कार्य प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के निर्देशों के अनुरूप किया गया।
अभियान के दौरान उर्वरक विभाग ने बड़े पैमाने पर पुराने अभिलेखों एवं ई-फाइलों की समीक्षा और निपटान किया। इसके साथ ही ई-कचरे और कबाड़ सामग्री को हटाकर कार्यालयों में अतिरिक्त उपयोगी स्थान भी उपलब्ध कराया गया।
???? मुख्य उपलब्धियां
- लगभग 6.49 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त
- 1,50,444 वर्ग फुट कार्यालय स्थान कबाड़ हटाकर खाली
- 4,595 भौतिक फाइलों की समीक्षा, जिनमें से 1,376 फाइलें हटाई गईं
- 4,663 ई-फाइलों की जांच, जिनमें से 3,900 फाइलें बंद
अभियान के प्रति व्यापक जागरूकता के लिए विभाग एवं पीएसयू द्वारा स्वच्छता और सुधार संबंधी गतिविधियों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रचार किया गया, जिसमें एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 36 से अधिक आधिकारिक पोस्ट साझा की गईं।
इस अभियान की प्रगति को डीएआरपीजी द्वारा संचालित पोर्टल www.scdpm.gov.in पर निरंतर मॉनिटर किया गया और उर्वरक विभाग ने अपनी उपलब्धियों को समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट किया।
यह अभियान सरकारी कार्य संस्कृति में पारदर्शिता, दक्षता और स्वच्छता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ है।
यह भी पढेंः- किसानों से सीधा संवाद करेंगे शिवराज सिंह, ओडिशा में तैयारियां पूरी
