साथी एप्प संचालन से पहले सरकार व्यापारियों को दे प्रशिक्षण कृषि आदान विक्रेता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलन्त्री से सरकार को लिखा पत्र

ck—frd ksrh ls pedh fdLer ukjk.k ehuk dh tSfod ksrh ns jgh jklkfud ksrh ftruk equkQkck—frd ksrh ls pedh fdLer ukjk.k ehuk dh tSfod ksrh ns jgh jklkfud ksrh ftruk equkQk 1

हलधर किसान श्रीकृष्ण दुबे इंदौर। केंद्र सरकार ने साथी नाम से एक पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया है, जिसकी सहायता से पता लगाया सकता है कि किसी बीज की गुणवत्ता कितनी सही और कितनी गलत है। इस सिस्टम में क्यूआर कोड होगा, जिसके माध्यम से इसकी पहचान हो सकेगी। कृषि मंत्रालय ने इसे सभी राज्यों से अपनाने का आग्रह किया है। इस एप्प के लांच होने के बाद से ही कृषि व्यापारी संगठन एप्प संचालन को लेकर चिंतित है। कृषि आदान व्यापारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री ने केंद्र सरकार के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें इस एप्प संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला की जिलेवार मांग की है। इस मांग पर अमल नही होने पर दूरी बार श्री कलन्त्री ने
आई.ई.एस. सहायक निदेशक एवं साथी ऐप समन्वयक श्रीमती पारुल जैन,कृषि भवन, नई दिल्लीवको स्मरण पत्र लिखा है
पत्र में मांग की है कि केंद्र सरकार की बीज वितरण प्रणाली ‘साथी ऐप’ के संबंध में तत्काल चर्चा सत्र/कार्यशाला आयोजित करने तथा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी राज्य, जिलावार किये जाय।

हम, एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, नई दिल्ली की ओर से, लिखे पत्र में बताया कि हमने दिनांक 25 सितंबर को भी आपके कार्यालय, में केंद्र सरकार की बीज वितरण प्रणाली ‘साथी ऐप’ से संबंधित समस्याओं पर मुलाकात की थी। इसके उपरांत, हमने 27 सितंबर को अपनी विस्तृत समस्याओं का निवेदन आपको ईमेल के माध्यम से भी प्रेषित किया था।
उस चर्चा के दौरान, आपने हमें आश्वासन दिया था कि हमारे डीलरों की समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए नागपुर (महाराष्ट्र) और तखनऊ (उत्तर प्रदेश) में ‘साथी ऐप’ के संबंध में एक चर्चा सत्र/कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
वर्तमान स्थिति एवं तत्काल आवश्यकताः
महाराष्ट्र में रवी का मौसम शुरू होने वाला है, और ऐसी स्थिति में डीलरों के बीच अत्यधिक दुविधा बनी हुई है। इस संदर्भ में, हम आपको महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग द्वारा अकोला जिले के पातुर तालुका कृषि अधिकारी द्वारा दिनांक 29 सितंबर 2025 को जारी किए गए एक पत्र के बारे में सूचित करना चाहते हैं।
इस पत्र में स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया गया है कि ‘महा-बीज’ या किसी भी अन्य बीज की बिक्री ‘साथी’ (SATHI) पोर्टल के माध्यम से ही की जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश, आवश्यक बुनियादी ढाँच की अनुपलब्धता के कारण डीलरों में घोर दुविधा और भय पैदा कर रहा है। हमें महाराष्ट्र फर्टिलायझर्स सीड्स अँड पेस्टिसाइड्स डीलर्स असोसिएशन पुणे की ओर से भी निरंतर संपर्क और निवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इंदौर जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे ने बताया वर्तमान कई जिला मुख्यालय पर कृषि विभाग द्वारा साथी एप्प संचालन को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए जा रहे है, लेकिन अब तक एप्प का संचालन किस तरह करना है, डीलर, सब डीलर को कैसे जानकारी फिलअप करना है इसकी कोई जानकारी नही है, न ही विभाज द्वारा कोई मार्गदर्शन दिया। ऐसे में सभी व्यापारियों के लिये एप्प के माध्यम से ऑनलाईन व्यापार संचालन आसान नही होगा।
यह है मांगे

  1. ‘साथी ऐप’ को प्रथम चरण में केवल कंपनी से थोक डीलर स्तर तक ही लागू किया जाए।
  2. उपरोक्त गंभीर स्थिति को देखते हुए, आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया चर्चा सत्र/कार्यशाला का आयोजन शीघ्रतापूर्वक किया जाए और डीलरों के लिए एक स्पष्ट दिशा-निर्देश जल्द से जल्द जारी किया जाए।
dubey ji 02

जिला संवाददाता – श्रीकृष्ण दुबे इंदौर

यह भी पढेंः- कृषि आदान विक्रेता संघ ने साथी एप्प की गिनाई खामियां, सरकार से की सुधार की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *