Headlines

हाईवे पर धरना प्रदर्शन के बाद मिले टोकन, अब 23 को मिलेगी खाद

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

यूरिया के लिए किसानों का संघर्ष जारी, एक सप्ताह में दूसरी बार हाईवे पर दिया धरना

हलधर किसान खरगोन। जिले में यूरिया खाद के लिए किसानों का संघर्ष जारी है। खरीफ फसल बुआई के करीब एक माह बीतने के बाद अब फसलों के लिए यूरिया जरुरी होने की बात कहते हुए किसान लगातार खाद पाने के लिए सोसायटी, खुले बाजार के साथ ही शासकिय वेयर हाउस के चक्कर काट रहे है।


सोमवार को भी खाद मिलने की आस में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात से उमरखली रोड़ स्थित वेयर हाउस पर सैंकड़ों की संख्या में किसान कतारबद्ध हुए। सुबह करीब 11 बजे किसानों का सब्र का बांध उस वक्त टूट गया जब केंद्र पहुंचे कर्मचारियों ने खाद नही होने की बात कहकर उन्हें जाने को कह दिया। इस पर आक्रोषित किसान केंद्र से करीब एक किमी दूर बिस्टान नाका पहुंच गए।  प्रदर्शन के दौरान एसडीएम बीएस कलेश, तहसीलदार, कृषि अधिकारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने आक्रोषित किसानों को समझाईश का प्रयास किया लेकिन किसानों का हंगामा जारी रहा, जिससे मार्ग के दौरान ओर वाहनों की लंबी- लंबी कतारें लग गई। किसानों के आक्रोश को देखते हुए करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के बाद अफसरों ने किसानों को टोकन देकर संतुष्ट कराया। हालांकि खाद के लिए 23 से 25 जुलाई तक इंतजार करना होगा।


यहां चित्तौडगढ़- भुसावल हाईवे पर नारेबाजी कर धरना दे दिया, इसमें पुरुषों, बुजुर्गों के साथ ही महिलाएं और युवतियां भी शामिल थे। किसान राकेश यादव, महेंद्र सिंह वास्कले मांडव खेड़ा, हिरमल डावर रसगांगली, राधव अखाड़े हीरापुर, दरबार बर्ड बनहुर, कालू नार्वे पेनपुर आदि ने बताया कि 16 जुलाई को कतार में लगे थे, उस समय खाद खत्म होने पर 21 जुलाई को खाद मिलने का कहकर रवाना किया था। इसके लिए सूचना बोर्ड भी लगाया था। 21 को खाद मिलने की आस में केंद्र पहुंचे थे। यहां रात से कतार में लगे है, केंद्र पर कोई सूचना बोर्ड भी नही लगाया था।

सोमवार सुबह अचानक खाद नही होने का कहकर केंद्र कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, अधिकारी साफ कह रहे है कि खाद नही है, कहां से लाएं। ललिता मुजाल्दे गाटल्या खेड़ी, कासीराम बड़ोले, रवि किराड़े आदि ने कहा कि अफसरों का खाद नही होने का जवाब देना उचित नही है। किसान शासन- प्रशासन से मांग नही करेगा तो किससे करेगा। फसलों को अभी खाद की जरुरत है।
तीन अलग- अलग दिन मिलेगी खाद
-प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाईश देकर फिलहाल टोकन बांटे गए है। किसानों को 23, 24, 25 जुलाई को अलग- अलग दिन में टोकन अनुसार खाद दिया जाएगा। जैसे- जैसे रैक लग रही है। खाद की आवक हो रही है। – बीएस कलेश, एसडीएम खरगोन।

यह भी पढेंः- मप्र की 8 सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, प्रदेश में हरित क्रांति को लगेंगे पंख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *