सोनम जिनिग से लुटेरों ने चुराये 9 लाख रुपये, मजदूरों के रोकने पर बरसाए पत्थर सीसीटीवी के कैद हुई चड्डी गैंग की करतूत

WhatsApp Image 2023 05 31 at 11.15.17 AM

हलधर किसान खरगोन। शहर के बिस्टान रोड पर संचालित हो रही सोनम जिनिग प्रेसिंग हाउस पर बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों के हौसले इतने बुलन्द थे कि जिनिंग में प्रोसेसिंग के दौरान वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे यहां काम कर रहे मजदूरो पर पत्थर भी बरसाए। जिनिग संचालक के मुताबिक चोर चड्डी बनियान में थे, यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जिनिग संचालक सचिन महाजन के मुताबिक रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर लुटेरे मुख्य द्वार से घुसे।लुटेरों की संख्या 12 से अधिक थी। ऑफिस के केश काउंटर की खिड़की से लुटेरे घुसे। कुछ लोग बाहर खड़े थे। लुटेरों ने ऑफिस में रखी अलमारी में तोड़फोड़ कर 9 लाख रुपये नकद चुराकर फरार हो गए। महाजन के मुताबिक कपास की नकद खरीदी के लिये रुपये जिनिग में रखे थे। लुटेरों पर काम कर रहे मजदूरो की नजर भी पड़ी, उनके विरोध करने पर लुटेरे पत्थर बरसाते हुए भाग निकले। लुटेरे तीन दिन पहले हवा आंधी में गिरी बाउंड्रीवॉल की दीवार के रास्ते भागे। इससे पहले भी कपास चोरी की वारदातें हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *