इजरायल के सहयोग से भारत के 75 गांवों का होगा कायाकल्प: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

हलधर किसान। इजरायल के चार दिवसीय यात्रा पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आशा व्यक्त कर कहा कि भारत और इजराइल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल का जश्न मना रहे हैं। दोनों देशों के बीच की साझेदारी आपसी यात्राओं और अनुभवों को साझा से और ज्यादा मजबूत होगी। वहीं इजरायल के कृषि मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा 75 गांवों के कायापलट का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि इजरायल की मदद इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे दोनों देशों के आपसी संबंध और प्रगाढ़ होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर आठ मई से इजरायल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अपने इजरायली समकक्ष ओडेड फोरर से मुलाकात की।

कृषि एवं कल्याण मंत्रालय ने कहा

कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि के क्षेत्र में ज्ञान के हस्तांतरण, जल प्रबंधन, पर्यावरण और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत और इजरायल के संबंधों को 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस द्विपक्षीय वार्ता से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। तोमर ने बताया कि इस साल जून में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता होगा। पिछले साल अक्टूबर में इस पर दोनों देशों में सहमति बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *