जैन समाज द्वारा 600 गरीब बच्चों को स्वेटर एवं थालियां वितरित

Jain community distributed sweaters and plates to 600 poor children

1008 बच्चों को वितरण का है लक्ष्य
एनएसएस एवं जनपद शिक्षा केन्द्र बैहर के सहयोग से हुआ आयोजन

हलधर किसान धर्म बैहर। इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन, नागपुर के सौजन्य से स्थानीय जैन समाज द्वारा 06 अक्टूबर को पिपरिया संकुल अंतर्गत आने वाली 13 एवं अन्य शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बच्चों को गर्म वस्त्र (स्वेटर) एवं मध्यान्ह भोजन हेतु थालियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 600 बच्चों को सामग्री वितरित की गई, जबकि कुल 1008 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

01

इस संबंध में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी नवजीत सिंह परिहार ने बताया कि इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन के बालाघाट जिला प्रमुख एवं व्यवसायी विक्रम नितिन जैन ने फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. अनीश जैन (नागपुर) एवं उनकी टीम की ओर से जनजातीय क्षेत्र के गरीब बच्चों को उपयोगी सामग्री वितरण करने की पहल की थी।

05

फाउंडेशन की इस पहल को जनपद शिक्षा केन्द्र बैहर के बीआरसी दीपक तिवारी, शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के प्राचार्य डी.के. बिसेन, जनशिक्षक विनय जायसवाल एवं 13 शालाओं के शिक्षकों के सहयोग से मूर्त रूप दिया गया। इस अवसर पर पिपरिया हाई स्कूल परिसर में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर फाउंडेशन टीम का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से नितिन जैन, श्रीमती सीता जैन, वर्षा जैन, संजय वर्मा, नूतन वर्मा, शीला जैन, निशा जैन, सुलोचना जैन, अनिल जैन, सुनहरी सुरेन्द्र जैन (दिल्ली), विनोद जैन, बीना जैन, ऋषभ जैन (मुंबई), सुभाष कोटेचा, महेश कोटेचा (नागपुर) सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं के सहयोग से बच्चों को सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने, नशा से दूर रहने एवं शाकाहार अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बैहर बीडीओ एन.के. वैध, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर के प्राचार्य आलोक चौरे तथा बीएसी गिधेश राहंगडाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढेंः- साथी एप्प संचालन से पहले सरकार व्यापारियों को दे प्रशिक्षण कृषि आदान विक्रेता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलन्त्री से सरकार को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *