हलधर किसान। रंग.बिरंगे फूलों की खूबसूरती के कारण देश-दुनिया में मशहूर अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) आज जनता के लिए खुलने जा रहा है।
समृद्ध इतिहास और विरासत की कहानियों को संजोये यह उद्यान राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाता है। इस वर्ष, उद्यान उत्सव.के तहतआम लोगों के लिए 2फरवरी से 31 मार्च तक खोला जायेगा। अगर मौका मिले तो इस खूबसूरत उद्यान की सैर जरूर कीजियेगा। नई दिल्ली के इस खुबसुरत उद्यान में आम जनता के लिए भ्रमण 2 फरवरी से 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
इस अवधि में सप्ताह के छह दिन सोमवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। आगंतुकों को ऑनलाइन या वॉक.इन बुकिंग के माध्यम से भ्रमण के लिए पंजीकरण करना होगा। आप चाहे तो बिना ऑनलाइन बुकिंग के भी जा सकते हैं लेकिन तब आपको लंबी लाइन में लगना पड़ सकता है।
वॉक.इन बुकिंग के लिए आगंतुकों को सुविधा केंद्रों या राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के पास स्व.सेवा केंद्र पर अपना पंजीकरण करना होगा। सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा, जहां नॉर्थ एवेन्यू राष्ट्रपति भवन से मिलता है।
आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। भ्रमण के दौरान आगंतुक बोनसाई उद्यान, संगीतमय फव्वारा, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन देख सकेंगे। निकास स्थान पर उनके लिए फूड कोर्ट उपलब्ध होंगे।
कैसे करें अमृत उद्यान के टिकट की बुकिंग
ये वेबसाईट पर क्लिक करे ओर खोलें, साइड खुलने पर दाहिनी ओर ऊपर बुक नॉ बटन पर क्लिक करें। जिस दिन आप जाना चाहते हैं उसकी तिथि व समय का चयन करें। अकेले या परिवार या मित्रों के साथ, कॉर्पोरेट ग्रुप या स्कूल ट्रिप में से किसी एक विकल्प पर क्लिक करें। उम्र के हिसाब से लोगों की संख्या भरें। ओटीपी के लिए आपना मोबाइल नंबर लिखें। ओटीपी आने पर वैरिफिकेशन के लिए उसमें लिखें। अगले पेज में आपको अपना नाम, राज्य, जिला और कौन सा पहचान पत्र साथ ले जा रहे हैं वो लिखना होगा।
इसके बाद कंन्टीन्यू पर क्लिक करते ही आप रिव्यू पेज पर जाएंगे। फिर आगे बढ़ें। रिव्यू करने के बाद कंटीन्यू पर क्लिक करें। चूंकि अमृत उद्यान का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है, इसलिए बिना फिस के आपकी बुकिंग सुनिश्चित हो जाएगी। ध्यान रहे जिस पहचान पत्र को आपने यहां लिखा है, वहां जाने पर वही पहचान पत्र साथ रखियेगा।
उद्यान दो स्लॉट में सुबह 10 बजे से 12बजे तक और दोपहर में 12 से 4बजे तक अलग.अलग आगंतुक क्षमता के साथ खुला रहेगा। सप्ताह के दिनों में सुबह के स्लॉट में 7,500 और दोपहर में 5,000 लोग आ सकते हैं। वहीं सप्ताहांत में क्रमश: 10,000 और 7,500 लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है।
सुविधाजनक पहुंच और सुविधाएं सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आपकी यात्रा न केवल शैक्षणिक हो बल्कि आरामदायक भी हो। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में एक शटल बस सेवा संचालित होती है, जिससे आपकी अमृत उद्यान तक की यात्रा आसान हो जाती है।
एक बार अंदर जाने पर, आपको बोनसाई गार्डन, म्यूजिकल फाउंटेन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आने वाले परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सार्वजनिक सड़क के किनारे फूड कोर्ट, पीने के पानी की सुविधाएं, शौचालय और चिकित्सा सहायता रणनीतिक रूप से रखी गई हैं।

माता.पिता बच्चों के लिए मोबाइल फोन, पानी की बोतलें और दूध की बोतलें जैसी आवश्यक वस्तुएं ला सकते हैंए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यात्रा के दौरान छोटे बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल की जा सके।
विशेष श्रेणियों के लिए भ्रमण तिथियां तय
विशेष श्रेणियों के आंगुतको के लिए तिथियां तय की गई है, इनमें 22 फरवरी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए, 23 फरवरी रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मचारियों के लिए, 1 मार्च महिलाओं और आदिवासी महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए और 5 मार्च को अनाथालयों के बच्चों के लिए व्यवस्था होगी।
