हलधर किसान महाराष्ट्र ।अहिल्या नगर, महाराष्ट्र पंचगंगा उद्योग समूह के संस्थापक अध्यक्ष, प्रगतिशील किसान और महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी,ए प्रभाकरराव शिंदे की 79 वर्षीय पूज्य माता श्रीमती सुभद्राबाई उत्तमराव शिंदे का गुरुवार देर रात 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, समाजजनों सहित पंचगंगा उद्योग के स्टॉफ एवं कृषि आदान से जुड़े व्यापारी संगठनों में शोक की लहर व्याप्त है।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, सुबह 9 बजे शिंदे वस्ती गांव, खुप्ती, तालुका नेवासा, जिला, अहिल्यानगर में किया गया। अंतिम यात्रा में उद्यमी, व्यापारियों, समूह के पंचगंगा सीड्स प्राइवेट लिमिटेड संभाजी नगर के मध्य प्रदेश इंचार्ज संतोष मौर्य,श्री संदीपनराव भुमारे पाटिल, माननीय सांसद (छत्रपति संभाजीनगर) प्रधान लेखा पाल पंकज पटेल, विधायक रमेश बोरनारे वैजापूर संभाजीनगर, विधायक विठ्ठलराव लंघे नेवासा अहिल्यानगर सहित मध्य प्रदेश के वितरक कृषि सुधार बीज भंडार के संचालक कृष्णा दुबे ने शामिल होकर स्व. सुभद्रा बाई को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढाढ़स बंधाया।
यह भी पढेंः- आधुनिक चकाचौंध में विलुप्त हो रही दीवारों पर संजा उकेरने की परंपरा
