इंदौर। शहर में लगातार डेंगू मरीज की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रदेश में पहली बार इंदौर शहर से नवीनतम “ड्रोन टेक्नोलॉजी” द्वारा लार्वा की खोज एवं लार्वा के विनष्टीकरण कार्य का शुभारंभ किया जाना है।

ड्रोन टेक्नोलॉजी का शुभारंभ सांसद महोदय, विधायक महोदय एवं महापौर महोदय की उपस्थिति में आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे अभिनव कला समाज गांधी हाल पर किया जाना हैl इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम अधिकारी एन.व्ही.बी.डी.सी.पी. संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल मध्य प्रदेश एवं इंदौर के समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें
- “गोबरधन योजना: स्वच्छता, ऊर्जा और रोजगार का नया ग्रामीण मॉडल”
- कृषि बजट 2026-27: किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
- करही सहकारी बैंक केस में कड़ा संदेश: लोन नहीं चुकाया तो जेल तय
- कृषि योजनाओं के प्रचार हेतु निकली बाइक रैली, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने किया भव्य स्वागत
- कृषि सचिव के बुलावे पर दोबारा मंत्रालय पहुंचे आदान विक्रेता संघ पदाधिकारी
