पर्यावरणविद् डॉ. पुष्पा पटेल को मिला राष्ट्रीय शिखर सम्मान 

पर्यावरणविद् डॉ. पुष्पा पटेल को मिला राष्ट्रीय शिखर सम्मान 

हलधर किसान। मप्र खरगोन जिले की सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं पर्यावरणविद् डॉ. पुष्पा पटेल को  राष्ट्रीय सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरण जागरूकता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भोपाल की एक स्वयंसेवी संस्था निर्दलीय प्रकाशन  ने अपने 51 वें स्थापना दिवस के वार्षिकोत्सव में  दिया गया।  डॉ. पटेल के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दुर्लभ व संकटग्रस्त पेड़. पौधों को लगाकर उनके संरक्षण का प्रयास किया है। इनमें से कुछ पेड़ पौधे तो फूल. फल भी देने लगे हैं। इसके अलावा उन्होंने खरगोन में प्लास्टिक हटाओ अभियान को गति प्रदान करते हुए सामाजिक संस्थाओं, वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों व बुद्धिजीवियों को जोड़कर पर्यावरण जागरूकता रैली, कुंदा सफाई अभियान व अन्य जनजागरण के कार्य किए हैं। इन्हीं कार्यो के लिए यह सम्मान दिया गया।  इन कार्यों के लिए  जिले के कलेक्टर व नगरपालिका द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि डॉ. पटेल को 2014 में बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा जैवदूत भी बनाया गया था।

 इस उपलब्धि पर उन्हें परिवार, समाज व मित्रों द्वारा  बधाई दी गई। 

8 julykgn

इसे भी पढ़े –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *