आधुनिक पध्दति से मछली पालन में मिली सफलता, कलेक्टर ने भी अद्योसंरचनाओं का किया निरीक्षण
हलधर किसान खरगोन। आधुनिक तकनीक के दौर में अब खेती- किसानी के साथ युवा नवाचारों को ज्यादा तवज्जो दे रहे है। ऐसे ही एक युवा किसान ने खेती- किसानी के साथ मछली पालन में रुचि दिखाई और नवाचार के तौर पर शुरु किया गया यह कारोबार अब चल निकला है और युवा किसान को सफल उद्यमी के तौर पर स्थापित करने का माध्यम बना है।

जिले के ग्राम डेडगांव में अखिलेश पिता रमेशचन्द्र ने 01 एकड़ कृषि भूमि में 03 पॉली पौण्ड बनाकर आधुनिक पध्दति से हाईडेन्सीटी में मत्स्य पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना ने अखिलेश के जीवन में नई उम्मीद और समृद्धि की राह खोली है।

मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में निर्मित इस अद्योसंरचनाओं का कलेक्टर भव्या मित्तल ने भी अवलोकन किया है। तालाब निर्माण, मत्स्यबीज, मत्स्य आहार एवं मत्स्य विक्रय आदि कि विस्तृत जानकारी ली।
अखिलेश ने बताया वर्ष 2022.23 से खेती-किसानी के साथ.साथ मत्स्यपालन व्यवसाय अपनाया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के सहयोग से शुरु किया गया यह व्यवसाय अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है। अखिलेश से प्रेरित होकर गांव के दो अन्य किसानों ने भी मत्स्य पालन का व्यवसाय अपनाया है।
अखिलेश ने बताया कि मत्स्यपालन व्यवसाय अपनाकर 01 एकड कृषि भूमि में 03 पॉली पौण्ड बनाकर प्रति वर्ष 28 यक 30 मैट्रीक टन मत्स्यत्पादन कर 7.8 लाख रुपये की शुध्द आय अर्जित की है। उन्होंने बताया कि तालाबों से निकलने वाले पानी का उपयोग खेतों में सिंचाई के लिए किया जाता है। जो फसल के लिए जैविक खाद के रूप में उपयोगी होकर फसल में लागत कम कर उत्पादकता बढ़ाता है।
भ्रमण के दौरान ही कलेक्टर सुश्री मित्तल ग्राम डेडगॉव में आगनवाडी में पहुंची। कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए नियमित बच्चों का वजन व हाईट नापने तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय मत्स्यबीज प्रक्षेत्र, ग्राम बामन्दी का भी निरीक्षण कर यहॉ विभागीय अधिकारियों से मत्स्यबीज उत्पादन की तकनीकी जानकारी लेते हुये मत्स्य ब्रिडिंग का कार्य एवं चायनिज हैचरी का अवलोकन किया गया।
भ्रमण के दौरान मत्स्योद्योग सहायक संचालक रमेश मौर्य, जनपद पंचायत कसरावद सीईओ रीना किराड, मत्स्य निरीक्षक जेएल पाटीदार, मत्स्य निरीक्षक गोपाल पाटीदार एवं प्रक्षेत्र प्रभारी नयन माहिले मत्स्य निरीक्षक कसरावद, सरपंच/सचिव ग्राम बामन्दी आदि उपस्थित थे।
यह भी पढेंः- क्या विनाश का संकेत देती है यह रहस्यमयी मछली, देश मे आई है नजर
