कृषि आदान विक्रेता संघ उपाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा सेमिनार से किसानों को मिलेेंगे उन्नत खेती के टिप्स

हलधर किसान इंदौर। महानगर के उपसंचालक उद्यान जिला कार्यालय में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष एवं कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे को भी आमंत्रित किया गया। सेमिनार में पहुंचे श्री दुबे का उपसंचालक डीएस चौहान चौहान ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कृषि महाविद्यालय इंदौर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित सेमिनार के दौरान मुख्य रूप कृषि महाविद्यालय इंदौर के डीन भरत सिंह सहित कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती एवं उद्यानिकी फसलों के संस्करण उत्पादों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उपसंचालक उद्यान श्री चौहान ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बागवानी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना और किसानों को नवीनतम तकनीकों और योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। यह सेमिनार एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत आयोजित किया गया है, जो कि भारत सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का उद्देश्य फल, सब्जियां, मसाले, फूल और अन्य बागवानी फसलों के उत्पादन को बढ़ाना है। सेमिनार में, किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, फसल सुरक्षा, और विपणन के बारे में जानकारी दी गई।
सेमिनार मे, विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए गए। जैसे कि बागवानी फसलों की खेती के लिए नवीनतम तकनीकें, फसल सुरक्षा और कीट नियंत्रण, उर्वरक और पानी का प्रबंधन, विपणन और मूल्य संवर्धन, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी आदि की जानकारी दी गई। श्री दुबे ने सेमिनार में कहा कि यह सेमिनार किसानों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है कि वे बागवानी क्षेत्र में नवीनतम विकासों के बारे में जानें और अपनी आय बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को सीखें। विभाग द्वारा जो जानकारी दी गई है, इसका किसान लाभ लेकर अपनी आय को दोगुनी करने की दिशा में आगे बढ़ सकते है। इस दौरान वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मनोज यादव व जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर के किशोर पुरानी व कमल बिरला आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढेंः- आम का पेड़ सूख रहा है तो न करें नजर अंदाज
